Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत सरकार ने वीजा व्यवस्था को किया सरल, श्रेणियां घटकर रह गईं 9.   कैबिनेट ने एक्वा लाइन मेट्रो विस्तार को दी मंजूरी, 8.449 किमी मार्ग में होंगे 5 स्टेशन.   कैबिनेट ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 2031 तक जारी रखने की मंजूरी दी.   नक्सलमुक्त और गरीबीमुक्त भारत ही विकसित भारत की नींव- पीएम.   प्रधानमंत्री 13-14 नवंबर को कर्नाटक और गुजरात का दौरा करेंगे, बेंगलुरु में 15,600 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का होगा लोकार्पण और शिलान्यास.   PM मोदी ने किया भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में*.   रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान पर सियासत गरमाई, किसान कांग्रेस ने की FIR की मांग.   परियोजनाओं में लागत वृद्धि पर जीतू पटवारी ने केंद्र को घेरा.   उज्जैन से शुरू यात्रा राघौगढ़ पहुंची, दिग्विजय ने जताया आभार.   क्राइम ब्रांच ने होटल कमरे से एमडी के साथ आरोपी दबोचा.   जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने पर बदमाश गिरफ्तार.   उज्जैन में सिंहस्थ-28 से पहले 132 केवी लाइन के 5 टावर होंगे शिफ्ट, निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी तेज.   मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक: मंत्री गजेन्द्र यादव.   जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक.   मुकुंदपुर में 5.22 करोड़ के वृहद पुल का भूमिपूजन, बरसात में टूटता संपर्क अब होगा स्थायी.   स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने देश में हासिल किया पहला स्थान, रायपुर और बिलासपुर भी पुरस्कृत.   आत्मविश्वास और मेहनत से बनाओ पहचान, समाज में लाओ बदलाव: राज्यपाल का 24,800 छात्रों को मंत्र, मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न.   खनिज संपदा से चमकेगा छत्तीसगढ़, बनेगा देश का ग्रोथ इंजन: CM साय और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की बड़ी बैठक में 5 बड़े फैसले, 16,738 करोड़ का राजस्व.  
मध्यप्रदेश पुलिस की चोरी की वारदातों पर बड़ी कार्रवाई, 10 दिनों में 1 करोड़ 13 लाख 45 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त
police

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने तथा चोरी और नकबजनी की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है और इसी क्रम में विगत 10 दिनों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस ने चोरी एवं नकबजनी की अनेक घटनाओं का खुलासा करते हुए शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है और इन कार्रवाइयों में चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, मोटर पंप, लोहे के पाइप, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, वाहन एवं अन्य संपत्ति सहित कुल 1 करोड़ 13 लाख 45 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई है जो पुलिस की सतत निगरानी और त्वरित कार्रवाई का परिणाम है।

 

टीकमगढ़ जिले में थाना कुड़ीला पुलिस ने पाइप चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए लोहे के पाइप एवं वारदात में प्रयुक्त दो वाहन सहित करीब 58 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई जबकि झाबुआ जिले में पेटलावद थाना पुलिस ने ग्राम उन्नई में दंपति के साथ मारपीट कर सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी लूटने वाली डकैती की घटना का खुलासा करते हुए 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया और गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, 52,600 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त 15 लाख रुपये कीमत की कार सहित कुल 18 लाख 52 हजार 600 रुपये की संपत्ति जब्त की गई।

 

ग्वालियर में भितरवार थाना पुलिस ने नकबजनी के मामले में मुख्य आरोपी ताज खान एवं चोरी के जेवर खरीदने वाले अविनाश वाल्मीक को गिरफ्तार किया और मुख्य आरोपी की निशानदेही पर करीब 12 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण तथा खरीदार से सोने की अंगूठी जब्त की गई वहीं खरगोन जिले में जैतापुर पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनमें से आरोपी दीपक उर्फ नेपाली पर इंदौर, खंडवा, विदिशा एवं खरगोन जिले में पूर्व से 33 अपराध दर्ज हैं और पूछताछ में आरोपियों ने मार्च माह में भी चोरी की वारदात करना स्वीकार किया तथा पुलिस ने आरोपियों से करीब 6.50 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण एवं चोरी में प्रयुक्त करीब 1.50 लाख रुपये कीमत की पल्सर मोटरसाइकिल सहित कुल 8 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की।

 

छतरपुर जिले में थाना कोतवाली पुलिस ने टौरिया मोहल्ला में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 लाख 50 हजार रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण जब्त किए और थाना लवकुशनगर पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर को अभिरक्षा में लेकर ग्राम हिनौता में हुई चोरी के करीब 3 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण जब्त किए जबकि जीआरपी भोपाल ने रेलवे स्टेशन गंजबासौदा से ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया और आरोपियों के कब्जे से आईफोन-13 प्रो, आईपैड, ईयरबड्स एवं एप्पल एयरटैग सहित करीब 2 लाख 63 हजार रुपये कीमत की संपत्ति जब्त की गई और जीआरपी ग्वालियर ने ट्रेनों, रेलवे स्टेशन एवं आउटर क्षेत्रों में चोरी करने वाले सात शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर थाने में दर्ज 05 अपराधों में कुल 1 लाख 28 हजार 999 रुपये की संपत्ति जब्त की।

 

मुरैना जिले में थाना स्टेशन रोड पुलिस ने चोरी की वारदात का 05 दिवस के भीतर खुलासा कर एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया और आरोपी के कब्जे से 3 लाख 27 हजार रुपये नकद, चोरी गया बैग, खाते की किताबें एवं अन्य संपत्ति जब्त की गई वहीं सागर जिले में कैंट थाना पुलिस ने ग्राम पटकुई स्थित मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जो दोनों गोदाम में ही कर्मचारी थे और पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 360 स्पीकर, 200 एयरपॉड्स एवं 945 CMF ईयरबड्स सहित करीब 2 लाख 34 हजार रुपये कीमत का सामान जब्त किया।

 

नर्मदापुरम जिले में थाना स्टेशन रोड पिपरिया पुलिस ने नकबजनी की घटना का मात्र 10 घंटे में खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया और आरोपी से करीब 70 हजार रुपये कीमत के दो टैबलेट जब्त किए गए जबकि खंडवा जिले में पुलिस ने किसानों के खेतों एवं कुओं से पानी की मोटर पंप चोरी करने वाले 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया और आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 07 मोटर पंप जब्त की गईं जिनकी कुल कीमत 70 हजार रुपये है और कटनी जिले में थाना ढीमरखेड़ा पुलिस ने ग्राम महगवां में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया और पुलिस ने करीब 50 हजार रुपये कीमत की चोरी गई संपत्ति जब्त की तथा आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया।

 

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा एवं संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है और पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने घरों, दुकानों एवं प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने को दें।

MadhyaBharat 11 November 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.