Since: 23-09-2009

  Latest News :
जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   फार्मेसी सेवा है, सिर्फ व्यापार नहीं, बिना पर्चे एंटीबायोटिक न दें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   उज्जैन में बनेगा डीप टेक पार्क, भोपाल में शुरू हुई 10 लाख साल पुरानी धरोहरों की जांच वाली लैब.   कैबिनेट के बड़े फैसले, विकास और जनकल्याण पर 7 हजार करोड़ से ज्यादा की मुहर.   ललितपुर में दिग्विजय की यात्रा को मिला सपा का साथ, चंद्रपाल यादव चले साथ-साथ.   पंचायतों में खरीदी घोटाले की जांच कराओ, जीतू पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र.   कोविड योद्धाओं के साथ न्याय करो, 4 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को नौकरी देने की मांग.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.   डायल-112 जवानों ने एक सप्ताह में 9 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को परिजनों से मिलाया, 35 घायलों को पहुंचाया अस्पताल.   अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.  
डायल-112 बनी संकट में सहारा, एक सप्ताह में 9 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को मिलाया, 36 घायलों को पहुंचाया अस्पताल
police

भोपाल, 22 नवंबर 2026

मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा आपात परिस्थितियों में नागरिकों के लिए सहारा बनी हुई है। विगत एक सप्ताह में प्रदेश के विभिन्न जिलों में डायल-112 जवानों ने घर से बिछड़े 9 बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित उनके परिजनों से मिलाया। वहीं सड़क और रेल दुर्घटनाओं में घायल 36 लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार दिलाया। इसके अलावा आगजनी और विवाद जैसी घटनाओं में भी जवानों ने तत्परता से मदद की।

 

बिछड़े बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया गया। दमोह के थाना हटा क्षेत्र में 3 वर्षीय, ग्वालियर के थाना कम्पू क्षेत्र में 5 वर्षीय, बैतूल के थाना मुलताई क्षेत्र में 12 वर्षीय, टीकमगढ़ के थाना कोतवाली क्षेत्र में 8 वर्षीय, सागर के थाना मोतीनगर क्षेत्र में 6 वर्षीय बालक, भोपाल के थाना गांधीनगर क्षेत्र में घर से निकलकर रास्ता भटके 2 वर्षीय मासूम, मुरैना के थाना बामौर क्षेत्र में परिजन की डांट से नाराज होकर घर से निकले 11 वर्षीय बालक तथा सागर के थाना मकरोनिया क्षेत्र में अपने मित्र से बिछड़कर अकेले रह गए 13 वर्षीय बालक को खोजकर सुरक्षित परिवार के सुपुर्द किया गया।

 

इसी प्रकार रायसेन के थाना सांची क्षेत्र में रास्ता भटक गई 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को उनके परिजनों से मिलाया गया। इन सभी मामलों में जवानों ने संवेदनशीलता और तत्परता के साथ बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित की।

 

सड़क और रेल दुर्घटनाओं में घायलों को त्वरित चिकित्सा सहायता दी गई। धार जिले के अमझेरा क्षेत्र में पिकअप की टक्कर से घायल तीन राहगीरों तथा सादलपुर क्षेत्र में कार दुर्घटना में घायल चार व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाया गया। उमरिया में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों, नरसिंहपुर के ग्राम सुरगी में घायल युवक सहित एक अन्य घायल व्यक्ति, गुना के जामनेर क्षेत्र में ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की टक्कर में घायल दो व्यक्ति, छिंदवाड़ा के अमरेठ क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में घायल दो व्यक्तियों, मुरैना के टेंटरा क्षेत्र में वाहन की टक्कर से घायल दो व्यक्तियों, सागर जिले के खुरई शहर क्षेत्र में सड़क किनारे घायल मिले बुजुर्ग, रहली क्षेत्र में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में घायल चार व्यक्ति, बहेरिया क्षेत्र में सफारी कार दुर्घटना में घायल चार व्यक्ति तथा मोतीनगर क्षेत्र में घायल दो किशोरों तथा नीमच के रामपुरा क्षेत्र में वाहन की टक्कर से बेहोशी की हालत में मिले 70 वर्षीय बुजुर्ग को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

 

इसके अलावा खंडवा के कोतवाली क्षेत्र में रेलवे प्लेटफॉर्म पर ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति, मुरैना के स्टेशन रोड क्षेत्र में रेलवे पटरी पर ट्रेन की चपेट में आए एक व्यक्ति तथा सिंगरौली के बैढ़न क्षेत्र में ट्रेन से गिरकर घायल हुए एक व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

 

सिवनी जिले के लखनादौन थाना क्षेत्र के ग्राम गोसाई खमरिया में आगजनी की घटना में झुलसे 60 वर्षीय व्यक्ति को डायल-112 जवानों ने अस्पताल पहुंचाया तथा फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पाने में सहयोग किया।

 

डायल-112 सेवा प्रदेशभर में आपात परिस्थितियों में नागरिकों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए निरंतर सक्रिय है। संकट की घड़ी में समय पर घटनास्थल पर पहुंचकर जरूरतमंदों की सहायता करना, घायलों को अस्पताल पहुंचाना तथा बिछड़े हुए लोगों को उनके परिवारों से मिलाना पुलिस की जनसेवा और संवेदनशील कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण उदाहरण है।

MadhyaBharat 23 November 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.