Since: 23-09-2009
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में प्रदेश के विकास, बुनियादी ढांचे और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति दी गई। बैठक में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना को मंजूरी दी गई। प्रदेश को मिल्क कैपिटल बनाने के लक्ष्य से पहले साल 208 वृंदावन ग्रामों में प्रतियोगिता होगी। बाद में सभी 313 विकासखंडों में होगी। 6 लीटर या अधिक दूध देने वाली देशी गाय पालने वाले गोपालकों को पहला पुरस्कार 1 लाख, दूसरा 50 हजार और तीसरा 25 हजार रुपये मिलेगा।
9 कमजोर जिला सहकारी बैंकों को 325 करोड़ की अंशपूंजी सहायता मिलेगी। रीवा, सतना, दतिया, शिवपुरी, जबलपुर को 25-25 करोड़ और रायसेन, मुरैना, सागर, सीधी को 50-50 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के चुनाव एक साल के लिए टाल दिए गए।
आरडीएसएस योजना में 1,834 बसाहटों के 46,574 घरों और 54 सरकारी संस्थानों के विद्युतीकरण के लिए 193 करोड़ 72 लाख रुपये मंजूर हुए। इसमें केंद्र का 116 करोड़ 24 लाख और राज्य का 77 करोड़ 48 लाख रुपये का अंश है।
खनिज अन्वेषण के लिए राज्य खनिज निगम को नोडल एजेंसी बनाया गया।
ओंकारेश्वर के एकात्म धाम में अद्वैत लोक के निर्माण के लिए 2,278 करोड़ 99 लाख रुपये मंजूर किए गए। यहां थियेटर, माया गैलरी, लेजर शो, नर्मदा विहार, कला वीथिका, शंकर स्तंभ और मंदिर समेत कई निर्माण होंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग की 23 योजनाओं के लिए 3,059 करोड़ 7 लाख और मुख्यमंत्री विवेकाधीन अनुदान के लिए 1,165 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |