Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुवा में पूरा हुआ फिजी रक्षा अधिकारियों का नेतृत्व प्रशिक्षण, भारत-फिजी रक्षा सहयोग को मिली नई मजबूती.   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एझिमाला में नौसेना अकादमी की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया.   भारत और यूएई अगली पीढ़ी के रक्षा उपकरणों के संयुक्त विकास एवं उत्पादन में तेजी लाने पर सहमत, अबू धाबी में हुई 14वीं संयुक्त रक्षा सहयोग समिति की बैठक.   केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जारी किए फसल उत्पादन के अनुमान, 2025-26 में 3785.38 लाख टन खाद्यान्न उत्पादन का नया कीर्तिमान.   संविधान दिवस समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, बोलीं - न्यायिक स्वतंत्रता और जवाबदेही का समन्वय न्यायपालिका को शक्ति देता है.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   ₹51,900 करोड़ के बाद फिर ₹1,500 करोड़ का कर्ज, मोहन सरकार चला रही है उधारी पर प्रदेश!.   800-1000 किमी दूर परीक्षा केंद्र क्यों? पटवारी ने ESB और एप्टेक की मनमानी पर उठाए सवाल.   भोपाल में कांग्रेस की विधानसभा प्रभारियों की कार्यशाला, बूथ से विधानसभा तक संगठन मजबूत करने पर मंथन.   रीवा में लोकतंत्र बचाने के लिए सड़कों पर उतरी भाजपा, पदयात्रा में गरजे मुख्यमंत्री यादव और केंद्रीय मंत्री बांभनिया.   तकनीक और संवेदनशीलता का समन्वय : सुरक्षित मातृत्व का सारथी बना ‘मातृ साथी’.   सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और मृत्युदर घटाने के लिए पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण.   कंडोरा में रौतिया समाज को मिली ₹1 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री साय ने किया समाज भवन और अखरा का लोकार्पण.   कुंजारा में शुरू हुआ प्रदेश का पहला पंचायत आधारित सौर ऊर्जा संयंत्र, हर साल पंचायत को होगी ₹18.75 लाख की आय.   जशपुर के जोकारी में मुख्यमंत्री साय ने दी ₹29.32 करोड़ की सौगात, 19 गांवों को मिलेगी बेहतर बिजली.   आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा.   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार.   संवेदनाओं से सुशासन की नई इबारत लिख रहे हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय.  
रीवा में लोकतंत्र बचाने के लिए सड़कों पर उतरी भाजपा, पदयात्रा में गरजे मुख्यमंत्री यादव और केंद्रीय मंत्री बांभनिया
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

रीवा / भोपाल, 28 नवंबर 2026। रीवा की सड़कों पर शनिवार को ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत भाजपा की विशाल पदयात्रा निकली। मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री निमूबेन बांभनिया और उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने पदयात्रा में शामिल होकर कार्यकर्ताओं और आमजन को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस पर लोकतंत्र और संविधान के अपमान का आरोप लगाया गया और शुद्ध मतदाता सूची को लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी बताया गया।

 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता को अपनी जागीर समझकर लोकतंत्र और संविधान का बार-बार अपमान किया है। यह हमारे देश के लोकतंत्र की खूबसूरती है कि गरीब व्यक्ति भी देश के सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है। देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटने वाली कांग्रेस अब संविधान और चुनाव आयोग पर सवाल उठा रही है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष चुनाव कराने शुद्ध मतदाता सूची आवश्यक है। एसआईआर के जरिए मतदाता सूची के शुद्धिकरण का कार्य किया जा रहा है, कांग्रेस विरोध कर रही है। आज पूरी दुनिया भारत की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान-सम्मान और प्रतिष्ठा वैश्विक स्तर पर बढ़ी है, लेकिन कांग्रेस और राहुल गांधी को देश की यह उपलब्धि रास नहीं आ रही है। कांग्रेस ने वर्षों तक सत्ता को अपनी जागीर समझकर लोकतंत्र का गला घोंटा और संविधान का अपमान किया।

 

केंद्रीय मंत्री निमूबेन बांभनिया ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर दोहरे मापदंड अपनाती आई है। कांग्रेस चुनाव जीतती है तो व्यवस्था को सही बताती है, लेकिन हारने पर चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने लगती है। राहुल गांधी जनता को भ्रमित करना बंद करें। एसआईआर मतदाता सूची के शुद्धिकरण और प्रत्येक पात्र नागरिक का मताधिकार सुनिश्चित करने की पारदर्शी प्रक्रिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार नारी शक्ति के सम्मान, महिला सशक्तिकरण और समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक प्रगति करते हुए विश्व की प्रमुख शक्तियों में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं और मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर सवाल उठाकर देश में भ्रम फैलाने तथा विकास की गति में बाधा डालने का प्रयास कर रही है।

 

अनुच्छेद 370 हटाकर मोदी ने मजबूत की राष्ट्रीय एकता, गरीबों के जीवन में आया बदलाव - मोहन यादव

 

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि आपातकाल लगाकर विपक्ष के नेताओं को जेल में डालना, चुनी हुई राज्य सरकारों को बर्खास्त करना और राजनीतिक स्वार्थों के लिए संविधान में बार-बार संशोधन करना कांग्रेस के इतिहास का हिस्सा है। जिस कांग्रेस ने भगवान राम के मंदिर निर्माण में भी बाधाएं खड़ी कीं, वह आज लोकतंत्र और संविधान की दुहाई दे रही है। मध्यप्रदेश सौभाग्यशाली है कि भगवान राम ने अपने वनवास के 11 वर्ष चित्रकूट की पावन धरती पर बिताए। मंदाकिनी का तट हमारी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का गौरव है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान की मूल भावना को कांग्रेस ने अपने राजनीतिक स्वार्थों के लिए बार-बार आघात पहुंचाया। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 का कलंक हटाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत किया। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस चुनाव आयोग और लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर सवाल उठाती है, जबकि लोकतंत्र की असली ताकत जनता का एक वोट है, जो गरीब से गरीब व्यक्ति को भी देश का प्रधानमंत्री बनाने की शक्ति रखता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क खाद्यान्न, गरीबों को प्रधानमंत्री आवास, महिलाओं को उज्ज्वला योजना और प्रदेश में लाड़ली बहना योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। यही रामराज्य की अवधारणा है, जिसमें गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के जीवन में खुशहाली आए। मध्यप्रदेश में कांग्रेस शासनकाल के दौरान लगभग 11 हजार रुपये रही प्रति व्यक्ति आय आज बढ़कर लगभग 1 लाख 70 हजार रुपये हो गई है। बिजली उत्पादन 5 हजार मेगावाट से बढ़कर लगभग 30 हजार मेगावाट हो गया है। अगले वर्ष तक रीवा अंचल में मां नर्मदा का जल पहुंचाने का लक्ष्य है। हमारी सरकार हर खेत तक पानी और हर घर तक पेयजल पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता को सदैव सेवा का माध्यम माना है

 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भाजपा ने सदैव सत्ता को सेवा का माध्यम माना है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों पर चलते हुए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता की सेवा और राष्ट्र के सम्मान के लिए समर्पित है, जबकि कांग्रेस के नेता जनता के हितों से अधिक कुर्सी की चिंता करते हैं। आज ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और देश के भविष्य की रक्षा का जनआंदोलन है। दुनिया के सामने बांग्लादेश और पाकिस्तान के हालात उदाहरण हैं कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की कीमत देश को चुकानी पड़ती है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और युवा शक्ति से संपन्न राष्ट्र है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने जनता का आह्वान करते हुए कहा कि लोकतंत्र की रक्षा, राष्ट्र के सम्मान और देश की एकता-अखंडता के लिए एकजुट होकर आगे आएं।

 

कांग्रेस जब-जब चुनाव हारती है तो संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाती है - निमूबेन बांभनिया

 

केंद्रीय मंत्री निमूबेन बांभनिया ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस नेताओं, राहुल गांधी और सोनिया गांधी से पूछना चाहती है कि जब मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया पहले भी कई बार हो चुकी है, तो अब एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) पर कांग्रेस को आपत्ति क्यों है? यह मतदाता सूची के शुद्धिकरण की नियमित और पारदर्शी प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य किसी का अधिकार छीनना नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र नागरिक का मताधिकार सुनिश्चित करना और मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना है। प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम उसी क्षेत्र की मतदाता सूची में होना चाहिए, जहां वह नियमानुसार निवास करता है। कांग्रेस जब चुनाव जीतती है तो व्यवस्था सही होती है, लेकिन चुनाव परिणाम उसके अनुकूल नहीं आते तो संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने लगती है। कांग्रेस का यह दोहरा चरित्र अब देश की जनता जानती है। राहुल गांधी देश में भ्रम फैलाने के बजाय तथ्यों के साथ अपनी बात रखें। जनता को नारे नहीं, जवाब चाहिए, आरोप नहीं, प्रमाण चाहिए और अराजकता नहीं, तथ्य चाहिए।

 

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध से कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता उजागर हुई

 

केंद्रीय मंत्री निमूबेन बांभनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सबका साथ, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ सरकार समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को राजनीति में अधिक प्रतिनिधित्व और भागीदारी देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है, लेकिन कांग्रेस ने संसद में इस विषय पर विरोध और बहिष्कार का रास्ता अपनाया। प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है कि देश की नारी शक्ति को सम्मान, अधिकार और नेतृत्व के पर्याप्त अवसर मिलें तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित हो। उन्होंने देशवासियों से संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने, लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का सम्मान करने और विकसित भारत के निर्माण में एकजुट होकर योगदान देने का आह्वान किया।

 

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत तेजी से विश्व में अपनी पहचान मजबूत कर रहा - राजेन्द्र शुक्ल

 

मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आर्थिक प्रगति करते हुए विश्व की प्रमुख शक्तियों में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत और विकास की गति से दुनिया का ध्यान हमारी ओर आकर्षित हुआ है। देश को आगे बढ़ाने के इस प्रयास में कांग्रेस लगातार भ्रम और सवाल खड़े कर युवाओं को गुमराह करने का काम कर रही है। चुनावों में लगातार पराजय के बाद कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं और मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर सवाल उठाकर लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री के प्रति विरोध प्रदर्शनों में जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया गया, वह भारतीय लोकतांत्रिक और सांस्कृतिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है। भारत की प्रगति से विदेशी शक्तियों को चिंता हो सकती है, लेकिन देश के अपने नागरिक भारत की तरक्की न चाहें, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इंदौर, जबलपुर और भोपाल सहित देशभर में आयोजित पदयात्राओं का उद्देश्य जनता को जागरूक करना और विकास तथा लोकतंत्र की मजबूती के लिए जनसमर्थन जुटाना है।

 

पदयात्रा में प्रदेश शासन की मंत्री प्रतिमा बागरी, राधा सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक गिरीश गौतम, संभाग प्रभारी विजय दुबे, सांसद जनार्दन मिश्रा, गणेश सिंह, राजेश मिश्रा, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजनों ने सहभागिता की।

MadhyaBharat 28 November 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.