Since: 23-09-2009
भोपाल। कर्ज लेकर प्रदेश चलाना ही अब भाजपा सरकार की पहचान बन गई है। वित्त वर्ष 2026-27 में सरकार पहले ही ₹51,900 करोड़ का बाजार कर्ज ले चुकी है। इसके बाद भी 1 दिसंबर को फिर ₹1,500 करोड़ का नया कर्ज उठाने की तैयारी है।
जनता महंगाई से परेशान है, कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है, लेकिन सरकार को उधारी की लत लग गई है। विकास के नाम पर हर बार कर्ज लिया जाता है, मगर जमीन पर जनता को टूटी सड़कें, बिजली संकट और चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था ही मिलती है।
मोहन यादव जी, बताइए मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था कब तक कर्ज की बैसाखियों पर चलेगी? प्रदेश को इस कर्ज के बोझ तले कब तक दबाया जाएगा!
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |