Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुवा में पूरा हुआ फिजी रक्षा अधिकारियों का नेतृत्व प्रशिक्षण, भारत-फिजी रक्षा सहयोग को मिली नई मजबूती.   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एझिमाला में नौसेना अकादमी की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया.   भारत और यूएई अगली पीढ़ी के रक्षा उपकरणों के संयुक्त विकास एवं उत्पादन में तेजी लाने पर सहमत, अबू धाबी में हुई 14वीं संयुक्त रक्षा सहयोग समिति की बैठक.   केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जारी किए फसल उत्पादन के अनुमान, 2025-26 में 3785.38 लाख टन खाद्यान्न उत्पादन का नया कीर्तिमान.   संविधान दिवस समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, बोलीं - न्यायिक स्वतंत्रता और जवाबदेही का समन्वय न्यायपालिका को शक्ति देता है.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   ₹51,900 करोड़ के बाद फिर ₹1,500 करोड़ का कर्ज, मोहन सरकार चला रही है उधारी पर प्रदेश!.   800-1000 किमी दूर परीक्षा केंद्र क्यों? पटवारी ने ESB और एप्टेक की मनमानी पर उठाए सवाल.   भोपाल में कांग्रेस की विधानसभा प्रभारियों की कार्यशाला, बूथ से विधानसभा तक संगठन मजबूत करने पर मंथन.   रीवा में लोकतंत्र बचाने के लिए सड़कों पर उतरी भाजपा, पदयात्रा में गरजे मुख्यमंत्री यादव और केंद्रीय मंत्री बांभनिया.   तकनीक और संवेदनशीलता का समन्वय : सुरक्षित मातृत्व का सारथी बना ‘मातृ साथी’.   सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और मृत्युदर घटाने के लिए पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण.   कंडोरा में रौतिया समाज को मिली ₹1 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री साय ने किया समाज भवन और अखरा का लोकार्पण.   कुंजारा में शुरू हुआ प्रदेश का पहला पंचायत आधारित सौर ऊर्जा संयंत्र, हर साल पंचायत को होगी ₹18.75 लाख की आय.   जशपुर के जोकारी में मुख्यमंत्री साय ने दी ₹29.32 करोड़ की सौगात, 19 गांवों को मिलेगी बेहतर बिजली.   आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा.   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार.   संवेदनाओं से सुशासन की नई इबारत लिख रहे हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय.  
जशपुर के जोकारी में मुख्यमंत्री साय ने दी ₹29.32 करोड़ की सौगात, 19 गांवों को मिलेगी बेहतर बिजली
मुख्यमंत्री साय

रायपुर, 28 नवंबर 2026

दूरस्थ अंचलों के हर गांव तक विकास और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है, इसी संकल्प के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड के ग्राम जोकारी में 29.32 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस दौरान दो नए विद्युत उपकेंद्रों का लोकार्पण भी हुआ, जिससे 19 गांवों को बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ वनांचलों और अंतिम छोर पर बसे गांवों तक विकास का लाभ पहुंचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क, बिजली, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। हमारी सरकार का संकल्प है कि विकास की मुख्यधारा से कोई गांव और कोई परिवार वंचित न रहे।

 

मुख्यमंत्री साय आज जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम जोकारी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने लोक निर्माण विभाग एवं सेतु विभाग के अंतर्गत 29 करोड़ 32 लाख 84 हजार रुपये की लागत के पांच विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को महत्वपूर्ण सौगात दी। इनमें 6 करोड़ 55 लाख 53 हजार रुपये की लागत के एक कार्य का लोकार्पण तथा 22 करोड़ 77 लाख 31 हजार रुपये की लागत के चार कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास को विशेष प्राथमिकता दे रही है। दूरस्थ गांवों में बेहतर सड़क संपर्क और विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति से न केवल लोगों का दैनिक जीवन सुगम होगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार के क्षेत्र में भी नए अवसर उपलब्ध होंगे।

 

4.45 करोड़ रुपये के दो विद्युत उपकेंद्रों का लोकार्पण, 19 गांव होंगे लाभान्वित

 

मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम में विद्युत विभाग के अंतर्गत ग्राम काईकछार एवं बालाछापर में कुल 4 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों का लोकार्पण किया। इन उपकेंद्रों के प्रारंभ होने से क्षेत्र के 19 गांवों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

 

काईकछार विद्युत उपकेंद्र से काईकछार, चांपा टोली, रामबंध, बरपानी, ढारेन, जामपानी, सालामाली, केंदपानी और टेढ़ा पहाड़ सहित 9 गांवों के उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।

 

इसी प्रकार बालाछापर विद्युत उपकेंद्र से बालाछापर, पुरनानगर, सिटोंगा, कनमोरा, रेंगोला, रायकोना, जबला, जोगीमारा, बढ़ईखाना और रजौटी सहित 10 गांवों में विद्युत आपूर्ति बेहतर होगी।

 

इन दोनों उपकेंद्रों के संचालन से क्षेत्र में विद्युत वितरण व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी तथा ग्रामीण उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। इससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ कृषि एवं अन्य ग्रामीण गतिविधियों को भी लाभ मिलेगा।

 

सामाजिक भवन, महतारी सदन और खेल सुविधाओं की मिली सौगात

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने क्षेत्रवासियों की मांग पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने ग्राम बनकम्बो में चीक समाज के लिए 50 लाख रुपये की लागत से सामाजिक भवन निर्माण की घोषणा की। इस भवन से समाज के लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

 

मुख्यमंत्री ने ग्राम जोकारी में 30 लाख रुपये की लागत से महतारी सदन निर्माण की घोषणा की। महतारी सदन महिलाओं की सामूहिक गतिविधियों, बैठकों और सामाजिक सहभागिता के लिए महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

 

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जोकारी में मिनी स्टेडियम एवं खेल मैदान निर्माण की घोषणा करते हुए क्षेत्र के युवाओं को खेलकूद के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की।

 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं की प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक है। खेल मैदान और मिनी स्टेडियम से स्थानीय युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने तथा विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लेने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

 

गांवों की समृद्धि से ही सशक्त और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण

 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। अधोसंरचना निर्माण के साथ सामाजिक सुविधाओं का विस्तार, महिलाओं का सशक्तिकरण और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

 

उन्होंने कहा कि जोकारी और आसपास के गांवों को मिली इन विकास कार्यों की सौगात से क्षेत्र की प्रगति को नई गति मिलेगी। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के प्रत्येक गांव में विकास की सुविधाएं पहुंचें और ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों की खुशहाली और समृद्धि ही विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव है। इसी संकल्प के साथ राज्य सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रही है।

MadhyaBharat 28 November 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.