Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
राजीव गांधी किसान न्याय योजना में राशि अंतरित
राजीव गांधी किसान न्याय योजना में राशि अंतरित

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव समारोह में हुए शामिल 

अंबिकापुर में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों के खाते में  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राशि अंतरित की। यह कार्यक्रम जिला स्तरीय समारोह के उच्च विश्राम गृह में आयोजित किया गया था।  कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व कांग्रेसी नेता मौजूद थे। मुख्य अतिथि के तौर पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव इस राशि अंतरण समारोह में शामिल हुए। लंबे समय बाद सरगुजा जिले के अंबिकापुर मुख्यालय में आयोजित इस बड़े आयोजन में स्वास्थ्य मंत्री बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। माहौल भी बदला-बदला नजर आया। उनके समर्थक, कांग्रेस संगठन से जुड़े लोगों की भीड़ रही है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी आयोजन में पहुंचे।प्रशासन शासन के सारे अधिकारी मौजूद थे। इशारों-इशारों में अपने उद्बोधन में स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर लोगों की समस्या दूर करने की नसीहत भी दे डाली।समारोह के दौरान  उन्होंने  किसानों को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की सोच को छत्तीसगढ़ सरकार साकार कर रही है। राहुल गांधी  की यही सोच थी कि हर जरूरतमंद के खाते में न्यूनतम राशि जानी चाहिए। किसान न्याय योजना जरूर किसानों के लिए है। पर इसके साथ जितनी भी योजनाएं प्रदेश सरकार चला रही है उन सभी में राहुल गांधी की सोच है।उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य जनक है की है  देश की जनता ने जिनको मत देकर देश का नेतृत्व दिया उस चुनी हुई सरकार ने देश को पीछे धकेल दिया।उन्होंने केंद्र सरकार पर  महंगाई , बेरोजगारी को लेकर निशाना साधा  ... और कहा की महंगाई चरम पर है। अलगाववाद ने नया रूप ले लिया है। ऐसे समय में जरूरतमंद लोगों व किसानों के लिए राहुल गांधी की सोच के अनुसार ,घोषणा पत्र के अनुसार जो काम हो रहा है वह छत्तीसगढ़ में दिख रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के हित में सोचना शुरू किया तो केंद्र ने परेशान भी किया। हमने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू की तो केंद्र ने कोटे से अधिक चावल लेने से मना कर दिया। उन्होंने आगे कहा हमने  चावल की अधिकता को देखते हुए इथेनाल बनाने की योजना बनाई।  जिसको अब तक केंद्र ने अनुमति नहीं दी। हमारे मुख्यमंत्री और अन्य  मंत्री कई बार केंद्र के मंत्रियों से मिले भी।  लेकिन उसका कोई नतीजा नहीं निकला।  फिर भी हम किसानों और जरूरतमंदों, वंचितों के लिए न्याय योजना चला रहे हैं।  और अलग-अलग राशि दे रहे हैं।  ताकि उनके जीवन स्तर में सुधार हो। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार ने कैबिनेट की पहली बैठक में ही यह निर्णय लिया था और किसानों को राहत देना शुरू किया।यह पहला राज्य है जहां गोबर की खरीदी हो रही है और गोबर भी आय का जरिया बना है। सीधे किसानों के खाते में पैसा देना अपने आप में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जनप्रतिनिधि प्रशासन के अधिकारी सभी मिल बैठकर लोगों की बेहतरी के लिए काम करेंगे ऐसी उम्मीद है। गौरतलब है की  सरगुजा जिले के किसानो को न्याय योजना के साथ आज लगभग 39 करोड़ रुपये का अंतरण किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के मार्गदर्शन में सरगुजा के विकास के लिए काम कर रहे हैं।  और ये विकास के काम आगे भी निरंतर जारी रहेगा।  स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव ने ये भी  कहा कि हम विकास के लिए सड़क बना दें, भवन बना दें और लोगों की आमदनी के लिए कोई प्रयास न करें यह मेरे लिए किसी काम का नहीं है। अधिकारी अपनी जवाबदारी समझें और नागरिक जो हमसे उम्मीद रखते हैं उसे पूरा करने आगे आएं। गलत जगह राशि खर्च करने से बेहतर है हम लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने उनकी आमदनी बढ़ाने का प्रयास करें

MadhyaBharat 21 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.