Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
परसा कोल ब्लाक में स्वास्थ्य मंत्री का बयान
परसा कोल ब्लाक में स्वास्थ्य मंत्री का बयान

ग्रामीणों अगर एक मत तो मैं भी उनके साथ 

अंबिकापुर में  परसा कोल ब्लाक आबंटन का विरोध जारी है।  ग्रामीणों ने लगातार इसका  विरोध किया।  विरोध में ग्रामीणों के आंदोलन के बीच स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव अपना बयान दिया है।   सिंहदेव ने कहा है कि यदि खदान के विरोध में प्रभावित क्षेत्र के सभी ग्रामीण एकमत हैं।   तो मैं भी उनके साथ हूं। 

 लेकिन यदि मत विभाजन की स्थिति आई तो सभी पक्षों पर विचार करना जरूरी होगा। उन्होंने कहा कि देश में कोयले की कमी  है।   ऐसी स्थिति में आने वाले दिनों में परेशानी बढ़ सकती है।देश में कोयला खत्म होने की भी बात कही जाती है।  सिंह देव ने कहा यदि कोयला खत्म हुआ तो बिजली संकट भी उत्पन्न होगा ।उन्होंने परसा कोल ब्लाक के बड़ा आंदोलन होने पर कहा कि हां, यह पता चल रहा है कि कई सामाजिक संगठन व राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर के संगठन इसमें शामिल हो गए हैं।जब एक बड़ा समूह आंदोलन करता है ,किसी काम का विरोध करता है तो चिंता बढ़ जाती है। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव शनिवार को उच्च विश्राम गृह में किसान न्याय योजना के तहत आयोजित राशि अंतरण समारोह के बाद पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरगुजा क्षेत्र में कोल कंपनी ने जल्दी-जल्दी कोयला खुदाई के चक्कर में अधिक खोद डाला। इस कारण ग्रामीण भी अब परसा को लेकर चिंतित हैं।  उन्होंने कहा सरकार  जल्द ही इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी ही होगी। परसा कोल ब्लाक में अब कोयला के उत्खनन की बात पर नहीं बल्कि लाखों पेड़ काटे जाने की बात को लेकर आंदोलन में लोग शामिल हो गए हैं। मैं हमेशा ग्रामीणों के पक्ष में रहा हूं। एकमत होकर यदि ग्रामीण परसा कोल ब्लाक को लेकर विरोध कर रहे हैं और एकमत होकर विरोध कर रहे हैं तो मैं उनके साथ खड़ा हूं। यदि मत विभाजन हुआ तो आगे सोचना पड़ेगा।

MadhyaBharat 21 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.