Since: 23-09-2009
सवालों के घेरे में संयंत्र प्लांट
छत्तीसगढ़ में भिलाई इस्पात संयंत्र में बड़ा हादसा हो गया। यहां ब्लास्ट फर्नेस में काम कर रहे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है की बंकर के नीचे बिल्डिंग का कार्य किया जा रहा था। उसी समय आग लग गई । घायलों में परमेश्वर सीका 25 वर्ष के 90 फीसद झुलस गए हैं। डाक्टरों के मुताबिक सीका की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। वही बंकर के नीचे फंसे राहुल उपाध्याय (30) की मौत हो गई है। दोनों ही ठेका श्रमिक है। जो प्रगति इंजीनियरिंग के लिए यहां पर काम करते थे। घायल परमेश्वर को सेक्टर 9 अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती किया गया है। जहां पर इलाज किया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही भिलाई इस्पात संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारी स्थल पर पहुंच गए हैं। फायर ब्रिगेड को भी रवाना कर दिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। हादसे को लेकर कई सवाल भी खड़े किये जा रहे हैं। सेफ्टी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |