Since: 23-09-2009
भिलाई स्टील प्लांट में श्रमिकों प्रदर्शन
हादसों को लेकर नाराज है श्रमिक
संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप क्रमांक 2 के कनवर्टर में कार्य के दौरान लोहे का चेन सिर पर गिरने से ठेका श्रमिक अर्जुन कुमार को गंभीर चोटे आई थी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जिसको लेकर भिलाई इस्पात संयंत्र में बीते 9 दिन में चार हादसों में दो ठेका श्रमिकों की मौत हो गई। जिससे श्रमिक नाराज चल रहे हैं। हादसों से नाराज ठेका श्रमिकों ने शुक्रवार की सुबह 8:00 बजे से 8:30 बजे तक संयंत्र के जोरातराई गेट के सामने प्रदर्शन किया।
हाथों में तख्ती लिए ठेका श्रमिकों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि संयंत्र प्रबंधन उत्पादन को बनाए रखने के लिए ठेका श्रमिकों को मौत के मुंह में झोंक रहा है। जोरातराई में प्रदर्शन के दौरान पार्षद हरीश नायक सहित ठेका श्रमिक यूनियन सीटू के पदाधिकारी भी मौजूद थे। उक्त ठेका श्रमिक जोरातराई ग्राम का निवासी था। श्रमिकों की मांग है की हादसों को रोका जाय। हादसों को रोकने के उपाय ठोस होने चाहिए।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |