Since: 23-09-2009
पत्नी से हुआ था विववाद
भिलाई में खुर्सीपार के लक्ष्मीनारायण वार्ड निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। विवाद के बाद पत्नी अपनी मायके चली गई। इसके बाद युवक ने फांसी लगा ली। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। पुलिस ने बताया कि लक्ष्मीनारायण वार्ड खुर्सीपार निवासी नितेश कुमार जेना फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नितेश कुमार जेना का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। जिसके बाद उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। मृतक के पिता विद्याधरण जेना ने भोर में अपने बेटे की लाश को फंदे पर झूलता देखा और अपने रिश्तेदारों को बताया। इसके बाद ये मामला पुलिस तक पहुंचा। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को चीरघर भिजवाया।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |