Since: 23-09-2009
भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई
अंबिकापुर सरगुजा संभाग के कोरिया जिले में सोमवार सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। हालांकि कोरिया जिले में सुबह भूकंप का हल्का झटका लोगों ने महसूस किया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। जानकारी के मुताबिक़ अंबिकापुर में भूकंप का मामूली झटका था। सरगुजा जिले में इसे तो लोगों ने महसूस भी नहीं किया। कोरिया जिले में भूकंप की तीव्रता थी वह रिक्टर पैमाने में 4.3 बताई जा रही है। यह जमीन के 10 किमी अंदर सक्रिय होना बताया जा रहा है। कोरिया जिले में भूकंप से किसी तरह की नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |