Since: 23-09-2009

  Latest News :
जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   बीना को मिला 11 करोड़ का संयुक्त अनुविभागीय कार्यालय भवन, मंत्री बोले- जिला बनने का हकदार है बीना.   बैतूल में 9.88 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, हेमंत खण्डेलवाल बोले- वार्डों की जरूरत से तय होंगी प्राथमिकताएं.   भोपाल को मिला अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर, मुख्यमंत्री बोले- अब हर खेल में चमकेगा मध्यप्रदेश.   सरिस्का की राष्ट्रीय वन हेल्थ कार्यशाला में बांधवगढ़ के डॉ. तोमर ने साझा किए अनुभव.   भिण्ड पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा, दुकान में लगी आग पर समय रहते पाया काबू.   मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, ठगी की पूरी राशि पीड़ित को वापस दिलाई.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.   डायल-112 जवानों ने एक सप्ताह में 9 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को परिजनों से मिलाया, 35 घायलों को पहुंचाया अस्पताल.   अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.  
कोरिया में फिर भूकंप के झटके
कोरिया में फिर भूकंप के झटके

 

गोफ गिरने से 5 मजदूर घायल

 

छत्तीसगढ़ के कोरिया में  देर रात फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर इसकी क्षमता 4.6 थी। 18 दिन में यहां दूसरी बार भूकंप के झटके लगे हैं। भूकंप का केंद्र बैकुंठपुर में जमीन से 16 किमी अंदर बताया जा रहा है। ये झटका दो सेकेंड के लिए महसूस हुआ। इसके चलते चरचा अंडरग्राउंड माइंस में गोफ गिरने से 5 मजदूर घायल हो गए। इनमें से 3 को बिलासपुर रेफर किया गया है। जबकि 2 स्थानीय अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि चरचा कालरी क्षेत्र में रात 12.58 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।  झटकों की वजह से चरचा अंडर ग्राउंड कोल माइंस में गोफ गिर गया। इस दौरान 15 मजदूर काम कर रहे थे। भागते समय 5 मजदूर घायल हो गए। इनमें से तीन मजदूरों को अपोलो अस्पताल रेफर किया गया है।  जुलाई में दूसरी बार बैकुंठपुर में भूकंप के झटके महससू किए गए। इससे पहले 11 जुलाई को 4.3 तीव्रता का झटका आया था।  छत्तीसगढ़ में भूकंपीय गतिविधि की जो दर है, वह बहुत कम है। वजह ये है कि छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्से में भूगर्भ में बेहद सख्त आग्नेय चट्टानें हैं। केवल उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्से भूगर्भीय संरचना के कारण संवेदनशील हैं। यहां 2-3 तीव्रता वाले भूकंप आते रहे हैं। इस बार चेतावनी वाली बात यह है कि दूसरी बार 4 तीव्रता से ऊपर का भूकंप आया है। कोरिया जिले में इससे पहले 11 जुलाई को 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। 12 दिसंबर 2021 को सुबह 9.30 बजे 3.4 तीव्रता के झटके आए थे। 11 अप्रैल 2021 की दोपहर 12.52 बजे उत्तर व मध्य छत्तीसगढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप आया। 

MadhyaBharat 29 July 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.