Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा
छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा

 

लोगो ने बीच सड़क शव रखकर किया हंगामा 

छत्तीसगढ़ से दर्दनाक दुर्घटना सामने आई है।कांग्रेस नेता राम प्रसाद कोरवा के छोटे भाई शिव कोरवा को डंपर ने कुचल दिया। बताया जा रहा है की,  शिव कोरवा घर से पैदल निकला था , बगीचा तहसील चौराहे पर पहुँचते ही तेज़ रफ़्तार डम्पर ने उसे कुचल दिया। शिव कोरवा  की मौके पर ही मौत हो गयी। ग्रम्मीणो की मदद से डम्पर चालक को कुछ देर में ही पुलिस ने  पकड़ लिया। युवक की मौत से लोगों में गुस्सा भड़क गया और  ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। प्रदर्शन में महिला भी शामिल रही।ग्रामीणों ने बीच सड़क , शिव कोरवा का शव रखकर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। लोगों का कहना है की बगीचा चुराहे पर बहुत जाम रहता है और आये दिन स्कूल के बच्चो और पैदल चलने वाले लोगों  के साथ दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ट्रैफिक पुलिस भी कोई व्यवस्था नहीं करती। लोगों ने मुआवज़े की मांग की और काफी समझाने के दो घंटे बाद जाम खुला। मृतक के परिजनों को 10 हज़ार का तत्कालीन मुआवज़ा भी दिया गया। 

MadhyaBharat 31 July 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.