Since: 23-09-2009
आकर्षी कश्यप ने कहा सफलता परिश्रम से मिलती है
छत्तीसगढ़ के भिलाई की 21 वर्षीय बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षी कश्यप को सिल्वर मैडल जीता। आकर्षी कश्यप ब्रिटेन के बर्मिंघम में आयोजित हुए कामनवेल्थ गेम्स-2022 में भारतीय दल का हिस्सा रहीं। आकर्षी ने अपने दोनों मुकाबले में जोरदार प्रदर्शन किया। आकर्षी को गोल्ड की उम्मीद थी। लेकिन सिल्वर से संतोष करना पड़ा। आकर्षी कश्यप के सिल्वर मैडल से छत्तीसगढ़ का नाम रैशन हुआ है। लोगों में आकर्षी कश्यप के मैडल जीतने पर काफी उत्साह है। इस मौके पर आकर्षी ने चर्चा के दौरान कहा कि उन्होंने मैच से लेकर टीम गेम में बहुत कुछ सीखा है। आगामी आने वाले समय में देश के लिए बेहतर खेल का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने अपनी इस स्थिति को पाने के लिए कड़ा संघर्ष किया है। जिसके पीछे उनके माता-पिता का योगदान है। आकर्षी कश्यप ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि सफलता का कोई शार्टकट रास्ता नहीं है। परिश्रम से ही लक्ष्य तक पहुंचा जा सकता है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |