Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने मनाई जन्माष्टमी
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने मनाई जन्माष्टमी

 

बालक अथर्व के साथ दही की हांडी फोड़ी

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर पूजा अर्चना की। सीएम भूपेश बघेल ने बालक अथर्व के साथ दही की हांडी फोड़ी। और जन्माष्टमी मनाई। इस मौके पर अथर्व ने बाल गोपाल की लीला भी  प्रस्तुत की। पूजा आरंभ होने से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शंखनाद किया। इस मौके पर गोकुलधाम जैसा नजारा मुख्यमंत्री निवास में दिखा। भिलाई में अक्षय प्रात्र एवं बृज मंडल एवं दुर्ग के महेश कालोनी में विशेष पूजा अर्चना के अलावा प्रभु श्री कृष्ण की बाल लीलाओं की झांकी भी देखने मिली। जन्माष्टमी  के मौके पर  मंदिरों में भी भक्तों की  भीड़ रही। बच्चों से लेकर महिलाओं, पुरुषों और बुजुर्गों ने विविध कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता दी। दुर्ग में कोसरिया यादव समाज द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान कृष्ण का रूप धरे बच्चों के अलावा राऊत नाच, पंथी नृत्य व अन्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में धूम धाम के साथ  श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। 

 

 

MadhyaBharat 20 August 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.