Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
दुर्ग-राजनांदगांव बाइपास पर भीषण सड़क हादसा
दुर्ग-राजनांदगांव बाइपास पर भीषण सड़क हादसा

 

हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत , एक गंभीर 

 

दुर्ग-राजनांदगांव बाइपास पर  सुबह एक भीषण सड़क हादसा  हो गया । राजनांदगांव की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़कर विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई।  हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कार में तीन छात्र सवार थे। वे तीनों नाश्ता करने के लिए राजनांदगांव के ढाबा जा रहे थे। इसी दौरान मारुति शो रूम के पास हादसे का शिकार हो गए। स्मृति नगर चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। कैलाश नगर दुर्ग निवासी सौरभ यादव, आरपी नगर निहारिका जिला कोरबा निवासी एस कामेश और झारखंड के रांची निवासी समीर कुजूर एक कार राजनांदगांव की ओर जा रहे थे। सुबह के समय में रोड खाली होने के कारण वे काफी तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहे थे। रास्ते में मारुति शो रूम के पास उनकी गाड़ी अनियंत्रित हुई और डिवाइडर को पार करते हुए रोड के दूसरे तरफ चली गई। जिससे ये भयानक हादसा हुआ। 

MadhyaBharat 23 August 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.