Since: 23-09-2009

  Latest News :
जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   बीना को मिला 11 करोड़ का संयुक्त अनुविभागीय कार्यालय भवन, मंत्री बोले- जिला बनने का हकदार है बीना.   बैतूल में 9.88 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, हेमंत खण्डेलवाल बोले- वार्डों की जरूरत से तय होंगी प्राथमिकताएं.   भोपाल को मिला अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर, मुख्यमंत्री बोले- अब हर खेल में चमकेगा मध्यप्रदेश.   सरिस्का की राष्ट्रीय वन हेल्थ कार्यशाला में बांधवगढ़ के डॉ. तोमर ने साझा किए अनुभव.   भिण्ड पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा, दुकान में लगी आग पर समय रहते पाया काबू.   मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, ठगी की पूरी राशि पीड़ित को वापस दिलाई.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.   डायल-112 जवानों ने एक सप्ताह में 9 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को परिजनों से मिलाया, 35 घायलों को पहुंचाया अस्पताल.   अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.  
राज्यपाल उइके वर्धा विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में हुई शामिल
राज्यपाल उइके वर्धा विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में हुई शामिल

 अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र का भी किया शुभारंभ

राज्यपाल अनुसुईया उइके अपने वर्धा प्रवास के दौरान आज गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल हुईं। राज्यपाल ने सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर उनको नमन किया। इस दौरान उन्होंने हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत कर उन्हें सम्मानित किया।

 

 महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय 

राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि संगोष्ठी का विषय स्वराज्य, सुराज्य और स्वबोध का गांधी मार्गष् अत्यधिक प्रासंगिक है और गांधीजी के सम्पूर्ण जीवन को चरितार्थ करता है। उन्होंने कहा कि वर्धा हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कर्मभूमि रही है। उनका जीवन दर्शन, वर्धा की पावन भूमि के कण-कण में विद्यमान है। इस पवित्र भूमि से ही गांधीजी ने भारत के नव निर्माण का स्वप्न देखा। गांधी जी के विचारों की रोशनी ने ही सम्पूर्ण विश्व को वास्तविक भारत दिखाया है। राज्यपाल ने कहा कि सत्य के मार्ग पर चलते हुए गांधीजी ने संसाधनों के अभाव में भी देश को एकजुट करने का महान कार्य किया था, उन्होंने त्याग और समर्पण के साथ राष्ट्र सेवा की सीख दी है। उन्होंने कहा कि गांधी जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए देश ने विश्व पटल पर अपनी नई पहचान बनाई है। राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि जिस प्रकार गांधीजी ने स्वराज की संकल्पना तथा अंतिमजन के उत्थान की बात की थी। वर्तमान में इसी संकल्पना के अनुरूप ही देश को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने शासकीय व गैर शासकीय कार्यों में हिंदी भाषा की स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किये गये प्रयासों का उल्लेख किया और उसकी सराहना की। राज्यपाल ने गांधीजी के दर्शन से जीवन और कार्यशैली में आए बदलाव के बारे में भी अपनी बात रखी।

राज्यपाल उइके ने डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र का किया शुभारंभ

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने वर्धा प्रवास के दौरान आज महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के परिसर में डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र का शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय द्वारा केंद्रीय विश्वविद्यालयों में डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, जिसके माध्यम से युवाओं को प्रशासनिक सेवाओं की विशेष तैयारी हेतु शिक्षा दी जा रही है। राज्यपाल सुश्री उइके ने डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना के लिए वर्धा विश्वविद्यालय के चयनित होने पर विश्वविद्यालय प्रबंधन और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।

 इस अवसर पर वर्धा के सांसद रामदास तड़स, कुलपति डॉ रजनीश कुमार शुक्ल सहित विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

 

MadhyaBharat 3 October 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.