Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कोंडागांव में आयोजित खेल प्रतियोगिता के दौरान एक महिला की मौत
कोंडागांव में आयोजित खेल प्रतियोगिता के दौरान एक महिला की मौत

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया

 

राज्य सरकार ग्रामीण पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरुआत हुई है। कोंडागांव जिले के ग्राम माझी बोरंड में आयोजित खेल प्रतियोगिता के दौरान एक महिला की मौत हो गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 14 अक्टूबर को माकड़ी के मांझीबोरण्ड में कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान घायल श्रीमती शांति मंडावी की आज रायपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है । उन्होंने श्रीमती शांति मंडावी के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के परिवारजनों को 04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की है। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिवारजनों को सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।वहीं परिजनों ने पंचायत द्वारा बिना उपचार की सुविधा के अव्यवस्था के बीच खेल खेल प्रतियोगिता आयोजित करने का संचालन पर आरोप भी लगाया, तथा महिला के मौत की घटना के लिए खेल संचालकों को दोषी बताया। मामले को लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी मकड़ी से संपर्क करने पर उन्होंने जानकारी देने से इनकार किया आपको बता दें  कोंडागांव जिले के ग्राम मांझीबोरंड निवासी शांति मंडावी पति उमेश मंडावी उम्र 31 वर्ष की शुक्रवार को गांव में चल रहे कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी खेलते हुए गिरकर बेहोश हो गई थी । जिनकी रायपुर अस्पताल में उपचार के दौरान रात को मौत हो गई। रमेश मंडावी भाई व अन्य परिजनों के मुताबिक शुक्रवार को ग्राम मांझीबोरंड में छत्तीसगढ़ीया ओलंपिक खेल का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में मृतिका शांति मंडावी ने भी भाग लिया, और वह कबड्डी खेलने के दौरान गिरकर बेहोश होने के चलते परिजनों ने तत्काल उपचार के लिए कोंडागांव जिला अस्पताल पहुंचाया, जहा से उन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर एम एम आई रिफर किया गया। 

MadhyaBharat 15 October 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.