Since: 23-09-2009

  Latest News :
खामेनेई की मौत पर सियासी घमासान.   मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ट्रंप का 2026 व्यापार एजेंडा.   लाल बारादरी विवाद: छात्र नेताओं की FIR पर अखिलेश यादव का समर्थन.   खामेनेई के निधन पर एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी का बयान बना विवाद का कारण.   अमेरिका-ईरान युद्ध का असर: सेंसेक्स 2700 अंक टूटा, बाजार में हड़कंप.   इजराइल-ईरान तनाव का असर: दुबई में एमपी के 100 से ज्यादा लोग फंसे, फ्लाइट्स रद्द.   महाकाल की नगरी में होली की भव्य शुरुआत.   ऑनलाइन iPhone ऑर्डर, पार्सल में निकला सिर्फ चार्जर.   सदन में गलत जानकारी पर बढ़ा विवाद.   पलायन करने वाले मजदूरों के लिए एमपी सरकार की नई रैन बसेरा योजना 2026.   फ्री स्मार्ट मीटर का वादा टूटा, अब उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बिजली बिल का बोझ.   ईरान-इजराइल युद्ध के बीच दुबई में फंसे एमपी के कारोबारी परिवार.   भूमि पूजन कार्यक्रम में मंच पर बवाल.   रायपुर में शिया समुदाय ने किया ईरान के सर्वोच्च नेता के निधन पर प्रदर्शन.   धान भुगतान पर छत्तीसगढ़ में सियासी संग्राम, बघेल का भाजपा पर पलटवार.   800 साल पुराना मोहदेश्वर नाथ मंदिर: साल में तीन बार रंग बदलता है शिवलिंग.   छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, तापमान 4 डिग्री तक बढ़ने के आसार.   हैवेंस पार्क सामूहिक मारपीट मामला: 13 दोषियों को 7 साल की सजा.  
किसानों तथा पशुपालकों के चेहरे पर छायी खुशी
किसानों तथा पशुपालकों के चेहरे पर छायी खुशी

 मुख्यमंत्री के सौगात से दिपावली त्यौहार की ख़ुशी हुई दोगुनी

 

राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत जिले के 14 हजार 288 किसानों तथा गोधन न्याय योजनांतर्गत 979 पशुपालकों के खाते में हुआ राशि का अंतरण हुआ। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 17 अक्टूबर को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में जिले के किसानों तथा पशुपालकों को दीपावली त्योहार के पूर्व बड़ी सौगात दी है। वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए कोरिया ज़िले में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 14 हजार 288 किसानों के खाते में कुल 10.89 करोड़ रूपए की राशि का अंतरण किया गया। इसके साथ ही उन्होंने जिले के कुल 113 सक्रिय गौठानो के 979 गोबर विक्रेताओं को गोधन न्याय योजनांतर्गत 1 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक किए गए विक्रय हेतु 6.08 लाख रुपए की राशि उनके खाते में अन्तरित की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि दीपावली त्यौहार के पहले सभी वर्गों के खाते में राशि अंतरित की जा रही है। ताकि सभी खुशी पूर्वक त्यौहार मना सकें।  उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम के जरिए विभिन्न योजनाओं राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना तथा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राहियों को लगभग 1900 करोड़ की राशि अंतरित की गई, जिससे प्रदेश के किसानों, मजदूरों, पशुपालकों, स्व सहायता समूहों की महिलाओं और गौठान समितियों को लाभ प्राप्त होगा।

MadhyaBharat 18 October 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.