Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
मुख्यमंत्री ने सुकुल दैहान के किसान लिल्लू दास खरे के घर आत्मीय भाव से किया भोजन
मुख्यमंत्री ने सुकुल दैहान के किसान लिल्लू दास खरे के घर आत्मीय भाव से किया भोजन

 

लाखड़ी भाजी, चना भाजी , गुलगुला भजिया एवं पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लिया स्वाद

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात के क्रम में आज  राजनंदगांव विधानसभा के ग्राम सुकुल दैहान पहुंचे । मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने दोपहर का भोजन किसान लिल्लू दास खरे के घर में किया। घर पहुंचने पर लिल्लू दास और उनके परिवारवालों ने उत्साह  एवं आत्मीय भाव से मुख्यमंत्री का स्वागत पारंपरिक तरीके  के साथ किया । मुख्यमंत्री को कांसे की थाली में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी भोजन परोसा गया  भोजन में लाखड़ी भाजी, चना भाजी, जीरा फूल चटनी, मूंनगा दाल ,बैगन टमाटर , चीला , दूध फरा, भजिया कढ़ी, गुलगुला एवं अन्य पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन मुख्यमंत्री ने  सादगी के साथ  ग्रहण किया। सादगीपूर्वक भोजन ग्रहण कर मुख्यमंत्री ने  लिल्लू दास खरे के परिवार के सदस्यों का कुशलक्षेम पूछा एवं स्नेह के साथ भोजन कराने के लिए धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री के साथ खुज्जी विधायक  छन्नी साहू, डोंगरगांव विधायक  दलेश्वर साहू , महापौर  हेमा देशमुख एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भोजन ग्रहण किया ।

MadhyaBharat 22 November 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.