Since: 23-09-2009

  Latest News :
एअर इंडिया और इंडिगो के विमानों में बार-बार तकनीकी खराबी.   मणिपुर में नए डिप्टी सीएम के खिलाफ हिंसा: चुराचांदपुर में प्रदर्शन उग्र,.   परीक्षा पे चर्चा 2026: पीएम मोदी का छात्रों को खास संदेश.   तेल खरीद पर भारत का साफ संदेश, रूस-वेनेजुएला पर फैसला हालात देखकर.   सेवा में रहते दोबारा परीक्षा पर रोक रैंक सुधारने का मौका सिर्फ एक बार.   लोकसभा में हंगामे के बीच टला पीएम का संबोधन .   मध्य प्रदेश में ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचेगा एमएसएमई.   महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर में 24 घंटे दर्शन: फूलों से सजेगा ज्योतिर्लिंग.   इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर पर हाई कोर्ट सख्त.   समर शेड्यूल में झटका: इंदौर से नासिक और उदयपुर की फ्लाइट बंद.   भोपाल में ‘घूसखोर पंडित’ फिल्म के विरोध में ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन.   27% ओबीसी आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट में आज फिर होगी सुनवाई, पिछली तारीख विवादास्पद रही.   नए मास्टर प्लान से बदलेगी बालोद की तस्वीर: 10 गांव होंगे शामिल.   स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत जशपुर को पर्यटन विकास की बड़ी सौगात .   छत्तीसगढ़ में अफसरों के लिए सख्त आदेश: मंगलवार-बुधवार दफ्तर में रहना अनिवार्य.   कोरबा में ‘तबादला एक्सप्रेस’: टीआई-एसआई समेत कई पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, सूची जारी.   बीजापुर में 46 लाख के इनामी 12 माओवादी ने किया आत्मसमर्पण, आठ महिला शामिल.   छत्तीसगढ़ प्रयोगशाला परिचारक भर्ती: 254 अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन का अंतिम अवसर 6 फरवरी.  
बैंक एवं प्रशासनिक अधिकारी आम जन के हित में बेहतर समन्वय के साथ काम करें
बैंक एवं प्रशासनिक अधिकारी आम जन के हित में बेहतर समन्वय के साथ काम करें

केसीसी ऋण, योजनाओं के हितग्राहियों के ऋण प्रकरण, समूहों के बैंक लिंकेज, बीमा क्लेम के शीघ्र निराकरण के निर्देश

कलेक्टर विनय कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति (डीएलआरसी) एवं जिला स्तरीय स्तरीय सलाहकार समिति (डीएलसीसी) की बैठक गत दिवस 28 नवंबर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने के प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि कृषि व संबद्ध विभागों के अधिकारी और बैंक इस प्रक्रिया में बेहतर समन्वय एवं सक्रिय भागीदारी दर्ज करते हुए निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति में सहयोग करें। 

कलेक्टर ने जिले के अभी बैंकों के क्रेडिट डेबिट अनुपात की जानकारी ली। इस दौरान जिन बैंकों का परफॉर्मेंस आशानुरूप नहीं, उन्हें प्रगति के निर्देश कलेक्टर ने दिए। उन्होंने कहा कि विकासखंड स्तर पर होने वाली बैठक में अधिकारी सक्रियता से भाग लें जिससे विकासखंड स्तर पर भी आवेदनों का समाधान हो सके।

कलेक्टर ने एनआरएलएम और एनयूएलएम के तहत हितग्राही समूहों के बैंक लिंकेज एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत ऋण प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ऋण स्वीकृत एवं वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने मुद्रा लोन के आवेदनों, दोहरी प्रामाणिकता, और बीमा क्लेम जैसे प्रकरणों पर भी शीघ्र कार्यवाही कर हितग्राहियों को मदद सुनिश्चित करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत  नम्रता जैन, लीड बैंक मैनेजर विकास गुप्ता एवं समस्त बैंक के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

MadhyaBharat 29 November 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.