Since: 23-09-2009

  Latest News :
जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   बीना को मिला 11 करोड़ का संयुक्त अनुविभागीय कार्यालय भवन, मंत्री बोले- जिला बनने का हकदार है बीना.   बैतूल में 9.88 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, हेमंत खण्डेलवाल बोले- वार्डों की जरूरत से तय होंगी प्राथमिकताएं.   भोपाल को मिला अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर, मुख्यमंत्री बोले- अब हर खेल में चमकेगा मध्यप्रदेश.   सरिस्का की राष्ट्रीय वन हेल्थ कार्यशाला में बांधवगढ़ के डॉ. तोमर ने साझा किए अनुभव.   भिण्ड पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा, दुकान में लगी आग पर समय रहते पाया काबू.   मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, ठगी की पूरी राशि पीड़ित को वापस दिलाई.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.   डायल-112 जवानों ने एक सप्ताह में 9 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को परिजनों से मिलाया, 35 घायलों को पहुंचाया अस्पताल.   अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.  
दिव्यांग पिताम्बर को अब कहीं आने-जाने में नहीं होगी परेशानी
दिव्यांग पिताम्बर को अब कहीं आने-जाने में नहीं होगी परेशानी

 कलेक्टर ने पिताम्बर को प्रदान किया बैटरी चलित ट्रायसायकल

दिव्यांग पिताम्बर को अब कहीं भी आने-जाने में परेशानी नहीं होगी। उसकी समस्या का निराकरण कलेक्टर  कुलदीप शर्मा ने उसे बैटरी चलित ट्रायसायकल प्रदान कर किया है। दिव्यांग पिताम्बर ने बताया कि वह गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम खुटेरी का निवासी है। उसने आज जनदर्शन कार्यक्रम में पहुॅचकर कलेक्टर को अपनी समस्याएॅ बताई और बैटरी चलित ट्रायसायकल की मांग की थी। कलेक्टर शर्मा ने पिताम्बर की समस्या को संवेदनशीलता के साथ विचार कर समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि वे तत्काल बैटरी चलित ट्रायसायकल उपलब्ध कराएॅ। कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल ही बैटरी चलित ट्रायसायकल उपलब्ध कराकर दिव्यांग पिताम्बर को सौंप दिया गया। बैटरी चलित ट्रायसायकल पाकर दिव्यांग पिताम्बर ने शासन-प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह कहीं भी जाना-आना कर सकता है, उसकी समस्या का तत्काल निराकरण हुआ है। कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल बैटरी चलित ट्रायसायकल मिलने से पिताम्बर बहुत ही प्रसन्नचित नजर आ रहे थे। उन्होंने कलेक्टर जनदर्शन एवं कलेक्टर  कुलदीप शर्मा के संवेदनशीलता की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए जिला कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम को अपने जैसे अनेक जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत कारगर बताया।

MadhyaBharat 14 December 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.