Since: 23-09-2009

  Latest News :
जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   बीना को मिला 11 करोड़ का संयुक्त अनुविभागीय कार्यालय भवन, मंत्री बोले- जिला बनने का हकदार है बीना.   बैतूल में 9.88 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, हेमंत खण्डेलवाल बोले- वार्डों की जरूरत से तय होंगी प्राथमिकताएं.   भोपाल को मिला अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर, मुख्यमंत्री बोले- अब हर खेल में चमकेगा मध्यप्रदेश.   सरिस्का की राष्ट्रीय वन हेल्थ कार्यशाला में बांधवगढ़ के डॉ. तोमर ने साझा किए अनुभव.   भिण्ड पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा, दुकान में लगी आग पर समय रहते पाया काबू.   मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, ठगी की पूरी राशि पीड़ित को वापस दिलाई.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.   डायल-112 जवानों ने एक सप्ताह में 9 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को परिजनों से मिलाया, 35 घायलों को पहुंचाया अस्पताल.   अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.  
खाद्य मंत्री ने किया संभाग स्तरीय छायाचित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन
खाद्य मंत्री ने किया संभाग स्तरीय छायाचित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन

 

स्तरीय छायाचित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन

छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत ने शनिवार को कलाकेंद्र मैदान में जनसम्पर्क विभाग के माध्यम से आयोजित संभाग स्तरीय छायाचित्र प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी राज्य सरकार के 4 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सरकार की उपलब्धियों तथा योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगाई गई है। 17 दिसम्बर से शुरू हुए छायाचित्र प्रदर्शनी 21 दिसम्बर तक चलेगी। प्रदर्शनी हर दिन संध्या 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक खुली रहेगी। खाद्य मंत्री ने कहा कि 4 साल में छत्तीसगढ़ ने अनेक उपलब्धियाँ हासिल की है। किसानों, नौजवानों महिलाओं के लिए कई योजनाएं संचालित हैं। प्रदर्शनी में राज्य शासन की योजनाओं को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में लोगों को शासन की योजनाओं की सहज जानकारी मिलेगी।   प्रदर्शनी में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, सुराजी गांव योजना, छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, बिजली बिल हाफ, वनोपज खरीदी, छत्तीसगढ़ मॉडल, उपयोगी वृक्षां का रोपण, गोधन न्याय योजना आदि योजनाओं का आकर्षक फ्लेक्स, लाइट एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। प्रदर्शनी में कई उपयोगी पत्रिका, ब्रोशर्स व पम्पलेट भी दी जा रही है।

MadhyaBharat 18 December 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.