Since: 23-09-2009

  Latest News :
जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   बीना को मिला 11 करोड़ का संयुक्त अनुविभागीय कार्यालय भवन, मंत्री बोले- जिला बनने का हकदार है बीना.   बैतूल में 9.88 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, हेमंत खण्डेलवाल बोले- वार्डों की जरूरत से तय होंगी प्राथमिकताएं.   भोपाल को मिला अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर, मुख्यमंत्री बोले- अब हर खेल में चमकेगा मध्यप्रदेश.   सरिस्का की राष्ट्रीय वन हेल्थ कार्यशाला में बांधवगढ़ के डॉ. तोमर ने साझा किए अनुभव.   भिण्ड पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा, दुकान में लगी आग पर समय रहते पाया काबू.   मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, ठगी की पूरी राशि पीड़ित को वापस दिलाई.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.   डायल-112 जवानों ने एक सप्ताह में 9 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को परिजनों से मिलाया, 35 घायलों को पहुंचाया अस्पताल.   अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.  
आयोजित फोटो प्रदर्शनी के जरिए दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी
आयोजित फोटो प्रदर्शनी के जरिए दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी

 

कलेक्टोरेट के सामने छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के 4 साल पूर्ण होने पर राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए आज सोमवार को जिला मुख्यालय खैरागढ़ के कलेक्टोरेट के सामने छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कलेक्टर डॉ. जगदीश कुमार सोनकर के मार्गदर्शन में छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी में राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका अवलोकन नगर पालिका खैरागढ़ के पार्षद सुमित टांडिया एवं आम नागरिकों ने किया। सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी में राज्य सरकार की उपलब्धियों और जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को आकर्षक चित्र और संक्षिप्त जानकारी के साथ प्रदर्शित किया गया। राज्य सरकार की योजनाओं को छायाचित्र में बखूबी तरीके से नागरिकजन समझ रहे है और प्रदर्शनी की सराहना की। प्रदर्शनी को देखने आये लोगों ने कहा कि यह प्रदर्शनी लोगों में एक जागरूकता का माध्यम है, जिसमें मुख्य रूप से गोधन न्याय योजना, सुराजी गांव योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, छत्तीसगढ मिलेट मिशन, वनोपज खरीदी, छत्तीसगढ़ न्याय की नई परिभाषा, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, स्वामी आत्मानंद सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल, राजीव युवा मितान क्लब, बिजली बिल हाफ योजना, कृष्णकुंज, धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना को प्रदर्शित किया गया है। जिससे आम नागरिक शासन की योजनाओं का फायदा उठा सके। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन सहित शासकीय योजनाओं पर आधारित पम्पलेट, ब्रोशर का निःशुल्क वितरण किया गया।

MadhyaBharat 19 December 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.