Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
बाबा गुरु घासीदास जी के संदेश मनखे-मनखे एक समान को केंद्र मानकर कर रहे कार्य
 बाबा गुरु घासीदास जी के संदेश मनखे-मनखे एक समान को केंद्र मानकर कर रहे कार्य

 

समाज के विभिन्न मांगों के लिए एक करोड़ रुपये की घोषणा

बाबा गुरु घासीदास जी ने हमें मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया है। यह संदेश सभी को एक समान समझना और इसके मुताबिक सत्य निष्ठा से कार्य करने का संदेश है। हम बाबा के संदेशों का पालन कर रहे हैं और छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यही संदेश बाबा साहब का भी है, जनगणना के मुताबिक सभी वर्गों को आरक्षण मिले, यह व्यवस्था बाबा साहब ने संविधान में की है। इसके मुताबिक हमने जिलों में तृतीय वर्ग एवं चतुर्थ वर्ग की नियुक्तियों में आरक्षण की व्यवस्था जनगणना के आधार पर की है।

मुख्यमंत्री ने भिलाई में बाबा गुरू घासीदास जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार किसानों मजदूरों की सरकार है और सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए गुरु घासीदास जी जैसे महापुरुषों के संदेश का पालन करते हुए सब के विकास के लिए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु घासीदास जी का संदेश था समाज में समता स्थापित करना, उनके इस संदेश को हमने केंद्र में रखा है। किसी के साथ भेदभाव ना हो और सब का समुचित विकास हो, इसी संवैधानिक भावना और महापुरुषों के दिखाए रास्ते के मुताबिक हम कार्य कर रहे हैं। 

      इस मौके पर अपने संबोधन में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि बाबा साहब का मनखे-मनखे एक समान का संदेश हमारी सामाजिक समरसता के बारे में गहराई से बताता है। हमारी छत्तीसगढ़ सरकार की नीतियां इसी दिशा में कार्य करती है। अपने संबोधन में नगरी प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने सत्य के पालन का संदेश दिया। उनका यह संदेश सबके लिए मार्गदर्शक है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने समाज के विभिन्न मांगों के लिए  एक करोड़ रुपए देने की घोषणा भी की। 

MadhyaBharat 20 December 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.