Since: 23-09-2009
भिलाई तीन थाना अंतर्गत सिरसा गेट में बाइक सवार दो लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दोनों लड़के बाइक से अपने घर रेल नगर जा रहे थे। अचानक ट्रेलर सामने देखकर वो लोग अनबैलेंस होकर गिर गए। इसके बाद तेज रफ्तार ट्रेलर चालक उन्हें रौंदते हुए निकल गया।मृतक की पहचान आदित्य सिंह राजपूत (17 साल) निवासी रेल नगर और अंकित सिंह राजपूत (22 साल) निवासी बिहार के रूप में हुई है।आदित्य ज्योति स्कूल में 11वीं पढ़ता था और अंकित बिहार में कॉलेज की पढ़ाई करता था।दोनों भाई घर में आए मेहमानों को भिलाई तीन रेलवे स्टेशन छोड़ने गए थे। वहां से लौटते समय सिरसा गेट के सामने दोनों सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए।दोनों शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला लाया गया है। भिलाई तीन पुलिस मामले की जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक ट्रेलर चालक का पता नहीं चल पाया है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |