Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
प्रेमी ने ही दोस्तों के साथ मिलकर किया प्रेमिका का रेप
आरोपी

प्यार और धोखे की दास्तान तो अक्सर सुनी जाती है,छत्तीसगढ़  के कोंडागांव जिले में एक युवक ने अपने अन्य तीन दोस्तों के साथ मिलकर अपनी गर्लफ्रेंड से गैंग रेप किया है। बताया जा रहा है कि, युवक अपनी गर्लफ्रेंड को शादी में ले जाने उसके घर से लेकर गया था। फिर रास्ते में ही अपने खेत में स्थित मचान में ले जाकर उसे बंधक बना दिया। जहां रात में पहले खुद रेप किया, फिर दूसरे दिन सुबह अपने 3 दोस्तों को भी बुलाया। फिर सभी ने मिलकर गैंगरेप किया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने चारों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, 26 जनवरी को युवती ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई। युवती ने पुलिस को बताया कि, जिले के देवडोबरा का रहने वाला राजेश सोरी (21) से उसकी गहरी दोस्ती थी। राजेश 24 जनवरी की रात उसके घर आया था। शादी में जाना है कहकर घर से अपनी बाइक में बिठाकर शादी समारोह में जाने के लिए निकला था। इसी बीच बहला-फुसला कर गांव में ही स्थित अपने खेत में लेकर चला गया था। जहां जबरदस्ती उसका रेप किया।रातभर युवती को मचान में बंधक बनाकर रखा था। दूसरे दिन सुबह अपने तीन साथी नमाजी मंडावी (21), साधु राम सोरी (21) और बंशीलाल कोर्राम (24) को भी बुला लिया। जिसके बाद चारों ने मिलकर दुष्कर्म किया। फिर युवती से कहा कि यदि ये बात किसी से कही तो जान से मार देंगे। धमकी देने के बाद फिर उसे छोड़ दिया गया। जब युवती 25 जनवरी को घर पहुंची तो उसने अपने साथ हुए इस दुष्कर्म के बारे में परिजनों को बताया। फिर अगले दिन 26 जनवरी को कोंडागांव सिटी कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

MadhyaBharat 28 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.