Since: 23-09-2009
दुर्ग में कोतवाली थाना अंतर्गत 33 साल के युवा व्यापारी सुशांत जैन ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी लाश घर के किचन में फंदे पर लटकती मिली। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतारा। इसके बाद पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पीएम के लिए भेजा गया।दुर्ग कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुशांत जैन बैगा पारा गोवर्धन चौक में सुलभ के पास रहता था। वो और उसका बड़ा भाई मिलकर दुर्ग में जैन गली में एक पीको फाल की दुकान चलाते थे। बताया जा रहा है कि धंधा कमजोर होने से उसकी आर्थिक हालत ठीक नहीं थी। कुछ दिनों से सुशांत गुमसुम सा रहता था। सोमवार दोपहर उसकी लाश घर के किचन में फंदे पर झूलती हुई देखी गई। घर में कोई नहीं था। दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई और शव को नीचे उतारा। कमरे की पूरी तलाशी ली गई, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।कोतवाली पुलिस का कहना है कि सुशांत की शादी नहीं हुई थी। वह अपने बड़े भाई के साथ ही व्यापार करता था। पुलिस ने उसके भाई को मर्ग कायम करवाने के लिए थाने में बुलाया। वहीं उससे पूछा जाएगा कि आखिर सुशांत ने सुसाइड क्यों की। उसे क्या परेशानी थी। इसके बाद ही कुछ पता चल पाएगा। पुलिस इसके साथ ही उसके दोस्तों और परिजनों सहित आस पड़ोस के लोगों से भी पूछताछ करेगी।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |