Since: 23-09-2009

  Latest News :
जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   बीना को मिला 11 करोड़ का संयुक्त अनुविभागीय कार्यालय भवन, मंत्री बोले- जिला बनने का हकदार है बीना.   बैतूल में 9.88 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, हेमंत खण्डेलवाल बोले- वार्डों की जरूरत से तय होंगी प्राथमिकताएं.   भोपाल को मिला अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर, मुख्यमंत्री बोले- अब हर खेल में चमकेगा मध्यप्रदेश.   सरिस्का की राष्ट्रीय वन हेल्थ कार्यशाला में बांधवगढ़ के डॉ. तोमर ने साझा किए अनुभव.   भिण्ड पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा, दुकान में लगी आग पर समय रहते पाया काबू.   मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, ठगी की पूरी राशि पीड़ित को वापस दिलाई.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.   डायल-112 जवानों ने एक सप्ताह में 9 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को परिजनों से मिलाया, 35 घायलों को पहुंचाया अस्पताल.   अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.  
मामी ने अपने ही भांजे के साथ बनाए अवैध संबंध,फिर दोनों ने लगा ली फांसी
मामी ने अपने ही भांजे के साथ बनाए अवैध संबंध

 

 

अवैध संबंधों की वजह से कई बार आपसी रिश्ते ख़राब हो जाते है,ऐसा ही अवैध सम्बन्ध का मामला सामने आया जगदलपुर से जहाँ 2 बच्चों की मां ने अपने प्रेमी भांजे के साथ आत्महत्या कर ली है। घर पर फांसी के फंदे पर दोनों की एक साथ लाश लटकती मिली है। बताया जा रहा है कि, दोनों के बीच पिछले कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हालांकि, इसकी भनक परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं थी। शुक्रवार को दोनों ने सुसाइड कर लिया हैं। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। दोनों गंगामुंडा इलाके के रहने वाले हैं। मृत युवक का नाम विष्णु साहू है। इसे 33 साल की अपनी सगी मामी से ही प्यार हो गया था। युवक कुंवारा था। वह वेल्डिंग का काम करता था। उसकी प्रेमिका मामी और वो दोनों एक ही घर में अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहते थे। शुक्रवार की सुबह दोनों घर पर अकेले थे। बताया जा रहा है कि, घर के नीचे वाले कमरे में दोनों ने रस्सी का फंदा बनाया और फांसी पर झूल गए।कई घंटों के बाद जब विष्णु का छोटा भाई उसे बुलाने के लिए घर आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने दरवाजा खोलने की आवाज लगाई। जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो वह खिड़की की तरफ जाकर देखा तो अंदर दोनों फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। जिसके बाद युवक ने आस पास के लोगों को इकट्ठा किया। साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों को भी बुलाया। फिर इस मामले की जानकारी बोधघाट थाने के जवानों को दी गई।मौके पर पहुंचे जवानों ने परिजनों के साथ मिलकर किसी तरह दरवाजा खोला। जिसके बाद दोनों के शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। बोधघाट थाना प्रभारी ने बताया कि, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि, दोनों के बीच अवैध संबंध था। इसलिए दोनों ने सुसाइड किया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

 

 

 

MadhyaBharat 4 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.