Since: 23-09-2009

  Latest News :
जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   बीना को मिला 11 करोड़ का संयुक्त अनुविभागीय कार्यालय भवन, मंत्री बोले- जिला बनने का हकदार है बीना.   बैतूल में 9.88 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, हेमंत खण्डेलवाल बोले- वार्डों की जरूरत से तय होंगी प्राथमिकताएं.   भोपाल को मिला अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर, मुख्यमंत्री बोले- अब हर खेल में चमकेगा मध्यप्रदेश.   सरिस्का की राष्ट्रीय वन हेल्थ कार्यशाला में बांधवगढ़ के डॉ. तोमर ने साझा किए अनुभव.   भिण्ड पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा, दुकान में लगी आग पर समय रहते पाया काबू.   मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, ठगी की पूरी राशि पीड़ित को वापस दिलाई.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.   डायल-112 जवानों ने एक सप्ताह में 9 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को परिजनों से मिलाया, 35 घायलों को पहुंचाया अस्पताल.   अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.  
झुग्गी झोपड़ियों में आग लगने से 25 घर जलकर हुए खाक
 25 घर जलकर हुए खाक

 

भिलाई में सूर्या नगर बस्ती जैसी फिर से बड़ी आग की घटना घटी है। यहां हॉस्पिटल सेक्टर में आग से लगभग 25 घर जलकर राख हो गए हैं। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है, लेकिन बताया जा रहा है कि कचरे के ढेर में आग लगने से हादसा हुआ। आग बढ़ने पर 4 सिलेंडर फटे और पूरी बस्ती को स्वाहा कर दिया।भिलाई टाउनशिप के हॉस्पिटल सेक्टर के झुग्गी क्षेत्र में शुक्रवार रात 2 बजे आग लगने से 25 घर जलकर राख हो गए। लोगों को इतना भी मौका नहीं मिला की वो अपना सामान बचा सके। देखते ही देखते आग पूरी बस्ती में फैल गई। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचती आग ने सभी घरों को जला दिया था। कृष्णा अहिरवार ने बताया कि वो सेक्टर 9 हॉस्पिटल में अटेंडेंट का काम करती हैं। वो ड्यूटी पर गई थी। घर में उसकी 4 बेटी और एक बेटा अकेले थे।देर रात 3.30 बजे के करीब बेटी ने फोन करके बताया कि मम्मी बड़ी आग लगी है। जल्दी आ जाओ। मौके पर आकर देखा तो पूरी बस्ती में आग लगी थी। मेरे घर का पूरा सामान जल गया था। आग लगने के बाद यहां करीब 4 सिलेंडर फटे। जिससे बस्ती के पूरे घर जल गए। गहने जल गए हैं। सोना और पैसा का पता नहीं चल रहा है।पीड़ित सुहागा अहिरवार ने बताया कि उसका पूरा सामान जल गया। पहनने के लिए कपड़े तक नहीं बचे। घर का पूरा सामान राख हो गया है। शासन प्रशासन के लोग आए हैं। अभी तो कोई मदद नहीं मिली है। हमारी मांग है कि हमारा घर बनाकर दिया जाए, जिससे हम लोग रह सकें।झुग्गी क्षेत्र में रही निर्जला और संतोषी अहिरवार का कहना है कि वो 10वीं बोर्ड की तैयारी कर रही हैं। आग में उनकी पूरी कॉपी-किताब जल कर राख हो गई हैं। एग्जाम सिर पर है। वे कैसे परीक्षा की तैयारी कर पाएंगे। उनके पास न तो नोट्स बचा और न ही किताबें बची हैं। बच्चियों का रो-रोकर बुरा हाल है।

MadhyaBharat 17 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.