Since: 23-09-2009

  Latest News :
जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   यूथ एंड धर्म-2026’ 30 नवंबर को, वंदे मातरम् और युवा विमर्श पर होगा मंथन.   फार्मेसी सेवा है, सिर्फ व्यापार नहीं, बिना पर्चे एंटीबायोटिक न दें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   उज्जैन में बनेगा डीप टेक पार्क, भोपाल में शुरू हुई 10 लाख साल पुरानी धरोहरों की जांच वाली लैब.   कैबिनेट के बड़े फैसले, विकास और जनकल्याण पर 7 हजार करोड़ से ज्यादा की मुहर.   ललितपुर में दिग्विजय की यात्रा को मिला सपा का साथ, चंद्रपाल यादव चले साथ-साथ.   पंचायतों में खरीदी घोटाले की जांच कराओ, जीतू पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.   डायल-112 जवानों ने एक सप्ताह में 9 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को परिजनों से मिलाया, 35 घायलों को पहुंचाया अस्पताल.   अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन.  
बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री के भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज
chatarpur,FIR lodged , Pt. Dhirendra Shastri , Bageshwar Dham

छतरपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई सौरव उर्फ शालिगराम गर्ग के खिलाफ बमीठा थाने में एफआइआर दर्ज की गई है। सौरव ने गत दिनों हाथ में पिस्टल लेकर गांव में ही एक दलित की बेटी की शादी में जाकर धमकाया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो की जांच के बाद बमीठा थाना पुलिस ने सौरव गर्ग के खिलाफ एसएसी-एसटी एक्ट और अन्य अपराधिक धराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। खजुराहो एसडीओपी मनमोहन बघेल ने इसकी पुष्टि की है।

 

बमीठा थाना प्रभारी परशराम डाबर की ओर से एफआईआर में बताया गया है कि वे 20 फरवरी को इलाका भ्रमण पर थे। सोशल मीडिया वायरल वीडियो के सबंध मे मुखबिर से चर्चा कर ग्राम गढ़ा में तस्दीक की। वीडियो को लेकर कल्लू अहिरवार पुत्र बल्दुआ अहिरवार निवासी गढा से पूछताछ की। इसी पूछताछ के आधार पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई आरोपित शालिगराम गर्ग निवासी ग्राम गढा के खिलाफ एसएसी-एसटी एक्ट और धारा 294, 323, 506, 427 में केस दर्ज किया गया है।

 

बमीठा थाना पुलिस के मुताबिक, फरियादी कल्लू पुत्र बल्दुआ अहिरवार निवासी ग्राम गढ़ा थाना बमीठा जिला छतरपुर ने बताया कि 11 फरवरी 2023 को उनकी बेटी सीता अहिरवार की शादी अक्टोहा गांव निवासी आकाश अहिरवार से हो रही थी। रात करीब 12 बजे शादी समारोह के दौरान शालिगराम गर्ग घर के सामने लगे टेंट में आया और गाली देकर बोला कि तेज आवाज में गाना क्यों बजा रहा है। आरोपित शालिगराम सिगरेट जलाकर पीते हुए अपने हाथ में कट्टा (पिस्टल) लिए हुए लोगों को डराने-चमकाने लगा। मौके पर खड़े लोगों के साथ धक्का-मुक्की करने लगा। धक्का-मुक्की में किसी की चोटें नहीं आई थीं। टेन्ट में लगी कुर्सिया तोड़कर नुकसान कर दिया। शालिगराम बोला कि मेरी बात नहीं मानोगे तो जान से खत्म कर दूंगा। कल्लू अहिरवार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने और लोगों ने शालिगराम को समझाकर वापस भेज दिया था। मौके पर उपस्थित लोगों को मैं नहीं जानता हूं। शालिगराम गर्ग हमारे गांव का होने से मुझे और मेरे परिवार को अच्छे से जानता है।

 

कल्लू अहिरवार ने पुलिस को बताया कि इस वारदात के बाद वे घर पर मेरी बेटी सीता के विवाह समारोह में व्यस्त थे। इसके साथ ही डर से थाने में रिपोर्ट लिखाने नहीं आ सके थे। कल्लू ने पुलिस को बताया कि शालिगराम गर्ग से मुझे और परिवार को खतरा है। पीडि़त परिवार के डर के कारण ही पुलिस ने उसके घर जाकर पहले पूछताछ की और इसके बाद थाने में एफआइआर दर्ज की गई।

 

खजुराहो एसडीओपी मनमोहन सिंह बघेल ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच के बाद शालिगराम गर्ग के खिलाफ बमीठा थाने में एफआइआर दर्ज की गई है। वहीं, छतरपुर एसपी सचिन शर्मा का कहा कि बमीठा थाने के गढ़ा गांव का एक वीडियो वायरल हुआ था। ये वीडियो 11 फरवरी का बताया गया था। एक टीम को गढ़ा गांव जांच के लिए भेजा गया था। जांच के बाद मारपीट और एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में शालिगराम गर्ग के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में गांव वालों के बयान भी लिए जाएंगे। इसके बाद जो भी साक्ष्य मिलेंगे, आगे की कार्रवाई की जाएगी।

MadhyaBharat 21 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.