Since: 23-09-2009

  Latest News :
जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   यूथ एंड धर्म-2026’ 30 नवंबर को, वंदे मातरम् और युवा विमर्श पर होगा मंथन.   फार्मेसी सेवा है, सिर्फ व्यापार नहीं, बिना पर्चे एंटीबायोटिक न दें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   उज्जैन में बनेगा डीप टेक पार्क, भोपाल में शुरू हुई 10 लाख साल पुरानी धरोहरों की जांच वाली लैब.   कैबिनेट के बड़े फैसले, विकास और जनकल्याण पर 7 हजार करोड़ से ज्यादा की मुहर.   ललितपुर में दिग्विजय की यात्रा को मिला सपा का साथ, चंद्रपाल यादव चले साथ-साथ.   पंचायतों में खरीदी घोटाले की जांच कराओ, जीतू पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.   डायल-112 जवानों ने एक सप्ताह में 9 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को परिजनों से मिलाया, 35 घायलों को पहुंचाया अस्पताल.   अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन.  
छतरपुर की 3 विधानसभा सीटों पर भगवंत मान ने किया रोड शो
bhopal, Bhagwant Mann , road show

भोपाल। पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने गुरुवार को बुंदेलखंड के छतरपुर जिले का दौरा किया। उन्होंने छतरपुर की 3 विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया और जनता से वोट मांगे।

 

 

पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान सबसे पहले महाराजपुर विधानसभा के नौगांव नगर पहुंचे। नौगांव में उन्होंने आप प्रत्याशी रामजी पटेल के समर्थन में रोड शो किया। तहसील चौराहे से शुरू होकर रोड शो कोठी चौराहे पर जाकर खत्म हुआ। रोड शो में हजारों की संख्या में लोग शामिल थे। लोगों ने फूल बरसाकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का स्वागत किया।

 

 

भगवंत मान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा, कांग्रेस 4 साल तक जनता को लूटते हैं और आखिरी के 1 साल में लॉलीपॉप देते हैं लेकिन अबकी बार इनके झांसे में नहीं आना। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी देने पर तंज कसते हुए कहा कि जब बजने लगी भाजपा के लिए खतरे की घंटियां तो मोदी जी को याद आई गारंटियां। उन्होंने कहा कि अबकी बार मध्य प्रदेश में भी जनता परिवर्तन चाह रही है। वहीं भगवंत मान आप प्रत्याशी रामजी पटेल का नामांकन दाखिल कराने तहसील कार्यालय भी पहुंचे। तहसील कार्यालय में आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

 

महाराजपुर के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने छतरपुर में आप प्रत्याशी भागीरथ पटेल के समर्थन में रोड शो किया। रोड शो बस स्टैंड से शुरू होकर चौक बाजार में खत्म हुआ। रोड शो में शामिल हजारों लोगों में खासा उत्साह नजर आया। भगवंत मान ने आप प्रत्याशी भागीरथ पटेल को भारी वोटों से जिताने की जनता से अपील की।

 

भगवंत मान ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार ने कुछ भी नहीं किया। प्रदेश की जनता को सिर्फ भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने सरकारी स्कूलों को ऐसा बना दिया कि एक ठेले वाले और जज का बेटा दोनों एक साथ एक डेस्क पर बैठकर पढ़ाई करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ जुमलेबाजी करती है।

 

 

छतरपुर के बाद बिजावर में भी पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने आप प्रत्याशी अमित भटनागर के समर्थन में रोड शो किया और आम सभा को भी संबोधित किया। उन्होंने जनता से आप प्रत्याशी अमित भटनागर को जिताने की अपील की। रोड शो गल्ला मंडी प्रांगण से शुरू होकर बस स्टैंड पर खत्म हुआ। बस स्टैंड पर रोड शो एक सभा में बदल गया। रोड शो में हजारों की संख्या में लोग और कार्यकर्ता शामिल थे।

 

 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग कहते हैं कि डबल इंजन की सरकार, अरे इंजन में दम हो तो एक ही इंजन काफी होता है। उन्होंने कहा कि अब मार्केट में केजरीवाल नाम का इंजन आ गया है। इंजन में बहुत दम है।

MadhyaBharat 26 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.