Since: 23-09-2009
छतरपुर। जिले के बक्सवाहा में सोमवार को ग्रामीणों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में 12 साल की बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जुझारपुर गांव से करीब 30 लोग ट्रैक्टर में सवार होकर दर्शन के लिए श्री जटाशंकर धाम जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में बिजावर के पास बाजना घाटी पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके कारण लोग ट्रॉली के नीचे दब गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद बिजावर एसडीओपी शशांक जैन और थाना प्रभारी जयवंत काकोरिया सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को उपचार के लिए बिजावर के सिविल अस्पताल भेजा गया है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |