Since: 23-09-2009

  Latest News :
जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   यूथ एंड धर्म-2026’ 30 नवंबर को, वंदे मातरम् और युवा विमर्श पर होगा मंथन.   फार्मेसी सेवा है, सिर्फ व्यापार नहीं, बिना पर्चे एंटीबायोटिक न दें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   उज्जैन में बनेगा डीप टेक पार्क, भोपाल में शुरू हुई 10 लाख साल पुरानी धरोहरों की जांच वाली लैब.   कैबिनेट के बड़े फैसले, विकास और जनकल्याण पर 7 हजार करोड़ से ज्यादा की मुहर.   ललितपुर में दिग्विजय की यात्रा को मिला सपा का साथ, चंद्रपाल यादव चले साथ-साथ.   पंचायतों में खरीदी घोटाले की जांच कराओ, जीतू पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.   डायल-112 जवानों ने एक सप्ताह में 9 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को परिजनों से मिलाया, 35 घायलों को पहुंचाया अस्पताल.   अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन.  
छतरपुर में ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से तीन की मौत मुख्यमंत्री ने जताया शोक
chattarpur, Three died , tractor-trolley overturned

छतरपुर। जिले के किशनगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में 32 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख और गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है, साथ ही घायलों के इलाज की उत्तम व्यवस्था के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं।

 

जानकारी के अनुसार बक्सवाहा क्षेत्र जुझारपुरा गांव में रहने बाले ब्रजेश लोधी के घर नया ट्रैक्टर-ट्रॉली आया थी, जिसका पूजा-पाठ कराने के लिए सोमवार को घर और गांव के करीब 35 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर जटाशंकर धाम जा रहे थे। किशनगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत राईपुरा घाटी के पास चालक ने तेज रफ्तार में ट्रैक्टर चलाकर आगे जा रहे दूसरे ट्रैक्टर को ओवरटेक किया। इस दौरान रोड संकरा होने की वजह से ट्रैक्टर नीचे उतर गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।

घटना की जानकारी मिलते ही किशनगढ़़ थाना प्रभारी राजकुमार तिवारी अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने तुरंत सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी बिजावर अस्पताल पहुंचाया। वहीं, गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छतरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

 

 

किशनगढ़ थाना प्रभारी राजकुमार तिवारी ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान नम्रता लोधी (15 वर्षीय), रवि लोधी (10 वर्षीय) और दिव्या लोधी (12 वर्षीय) के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में 32 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में लाया गया, जहां पर डॉक्टरों की टीम सभी घायलों का इलाज कर रही है। जिनमें से चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें छतरपुर जिला अस्पताल से रेफर किया गया है।

 

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से छतरपुर जिले के राईपुरा घाटी में ट्रैक्टर पलटने की दुर्घटना में तीन व्यक्तियों के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला प्रशासन को दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए और गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता एवं घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

MadhyaBharat 5 February 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.