Since: 23-09-2009

  Latest News :
जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   यूथ एंड धर्म-2026’ 30 नवंबर को, वंदे मातरम् और युवा विमर्श पर होगा मंथन.   फार्मेसी सेवा है, सिर्फ व्यापार नहीं, बिना पर्चे एंटीबायोटिक न दें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   उज्जैन में बनेगा डीप टेक पार्क, भोपाल में शुरू हुई 10 लाख साल पुरानी धरोहरों की जांच वाली लैब.   कैबिनेट के बड़े फैसले, विकास और जनकल्याण पर 7 हजार करोड़ से ज्यादा की मुहर.   ललितपुर में दिग्विजय की यात्रा को मिला सपा का साथ, चंद्रपाल यादव चले साथ-साथ.   पंचायतों में खरीदी घोटाले की जांच कराओ, जीतू पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.   डायल-112 जवानों ने एक सप्ताह में 9 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को परिजनों से मिलाया, 35 घायलों को पहुंचाया अस्पताल.   अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन.  
युवक को निर्वस्त्र कर पीटने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार
bhopal, Three accused , young man arrested

भोपाल। छतरपुर में एक युवक की निर्वस्त्र कर पिटाई किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छतरपुर पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक से मारपीट करने वाले युवकों की पहचान कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों से पुलिस ने एक कट्टा व अन्य धारदार हथियार भी बरामद किए गए हैं। आरोपितों पर हत्या का प्रयास, लूट, अपहरण, आईटी एक्ट व एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपितों ने पुरानी रंजिश को लेकर युवक से मारपीट करना स्वीकार किया। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है।

 

दरअसल, छतरपुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के फूलादेवी मार्ग पर पुलिया के नजदीक एक युवक को तीन युवकों ने रोका। उसे कट्टा दिखाकर निर्वस्त्र कर दो युवकों ने पीटा। पूरे घटनाक्रम का एक युवक द्वारा वीडियो बनाया गया। इसके बाद घटनाक्रम का वीडियो वायरल कर दिया गया। मामला संज्ञान में आते ही पु़लिस ने आरोपियों की पहचान कर आरोपित देवा ठाकुर, लक्की घोषी व अन्नू घोषी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक कट्टा व अन्य धारदार हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में अन्य लोग भी शामिल होंगे तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

MadhyaBharat 26 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.