Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
सरकारी नौकरियों में महिला आरक्षण में 02 फीसदी की वृद्धि क्रांतिकारी कदम : माया नारोलिया
bhopal, Revolutionary step ,Maya Narolia

भोपाल । भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और सांसद माया नारोलिया ने राज्य सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए दो प्रतिशत आरक्षण बढ़ाने जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण भाजपा के लिए सिर्फ एक नारा नहीं है, बल्कि यह मातृशक्ति के प्रति पार्टी की सोच है। इसीलिए भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकारें महिला सशक्तीकरण के संकल्प को साकार कर रही हैं।इस तरह से अब प्रदेश सरकार महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33 की बजाय अब 35 प्रतिशत आरक्षण देगी। 

माया नारोलिया ने मंगलवार काे अपने बयान में कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी स्थापना के समय से ही समाज जीवन में महिलाओं की सक्रिय तथा समान भागीदारी और उन्हें अधिकार संपन्न बनाने की पक्षधर रही है। यही वजह है कि देश के राजनीतिक जगत में भारतीय जनता पार्टी ने महिला नेतृत्व को उभारने तथा आगे बढ़ाने पर जितना ध्यान दिया है, उतना देश के किसी अन्य राजनीतिक दल ने नहीं दिया। इसके विपरीत महिलाओं के प्रति कुत्सित सोच रखने वाले राजनीतिक दल कुछ चुनिंदा परिवारों की महिलाओं को ही आगे बढ़ाने में लगे रहे। भारतीय जनता पार्टी की सरकारें भी महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। विभिन्न सरकारी योजनाओं के जरिए उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए कोशिश की जा रही है। यही नहीं, बल्कि भाजपा की मध्यप्रदेश सरकार तो उन्हें निकाय एवं पंचायत चुनावों में 50 प्रतिशत आरक्षण देने का अभूतपूर्व निर्णय ले चुकी है।

उन्हाेंने कहा कि राजनीतिक जीवन में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को संसद एवं राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया है। इसी दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाते हुए डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33 की बजाय अब 35 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार के इस निर्णय से न केवल महिलाओं को सरकारी नौकरियों में अधिक अवसर मिलेंगे, बल्कि वे और अधिक सशक्त तथा आत्मनिर्भर बनेंगी।

 

660 मेगावाट का पावर प्लांट विकसित होने से उर्जा की उपलब्धता बढ़ेगी-

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नारोलिया ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 254 नए उर्वरक खरीदी केंद्र बनाए जाने का निर्णय लिया गया है, जिससे किसानों को उर्वरक खरीदने में आसानी होगी तथा डिफाल्टर किसान भी नकद राशि देकर खाद खरीद सकेंगे। सतपुड़ा थर्मल स्टेशन में 660 मेगावाट का पॉवर प्लांट विकसित किए जाने से प्रदेश में ऊर्जा की उपलब्धता बढ़ेगी। इसके अलावा मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती में ऊपरी आयु सीमा 40 से 50 वर्ष किए जाने से चिकित्सा शिक्षा के स्तर में सुधार आएगा।

 

 

MadhyaBharat 5 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.