Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
जीतू पटवारी का आराेप 10 हाथियों की मौत दुर्घटना नहीं, उन्हें जहर दिया गया
bhopal, Jitu Patwari

भोपाल । मध्य प्रदेश के उमरिया में 10 हाथियों की मौत की घटना पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र (जीतू) पटवारी ने गंभीर आराेप लगाए हैं। जीतू पटवारी का आराेप है कि 10 हाथियों की मौत, यह कोई दुर्घटना नहीं थी बल्कि उन्हें जहर दिया गया था। उन्हाेंने कहा कि उन्हें जहर किसने दिया ये तो जांच का विषय है ही, हालांकि उनकी मौतों का कोई अभियुक्त है तो वो है विभाग और राज्य सरकार।

 

 

जीतू पटवारी ने मंगलवार काे बयान जारी कर कहा कि सरकार केवल वन्य जीवों को लेकर बजट पास करती है और उसमें भ्रष्टाचार करती है। पिछले तीन साल का आंकड़ा यह बताता है कि प्रदेष में लगभग 140 बाघों की मौतें हुई हैं। पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेशमें काले चीते लाए गए थे, जिस पर 5 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए, हालांकि हमारे टाइगर जो हमारा सम्मान बढ़ाते हैं वो मर रहे हैं। सरकार इन हत्याओं के लिए अगर केवल कर्मचारियों को दंड देती है तो ये अन्याय होगा। प्रदेश के मुखिया मोहन यादव को वन्य जीवों की हत्या के जिम्मेदार प्रदेश के वन मंत्री का भी इस्तीफा लेना चाहिए। भाजपा जो पाखंड करती है इसे जनता को समझना चाहिए। पीसीसी चीफ पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव से मेरा आग्रह है कि वे रामनिवास रावत से वन मंत्री पद से इस्तीफा लें। वैसे भी विजयपुर की जनता उपचुनाव में वोट के माध्यम से उन्हें पद से हटा देंगी।

 

 

MadhyaBharat 5 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.