Since: 23-09-2009

  Latest News :
इस साल रुपये में आई 4.9% की भारी गिरावट.   संसद में वंदे मातरम् को लेकर जोरदार बहस.   सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक CM सिद्धारमैया को जारी किया नोटिस.   इंडिगो पर गहराया संकट: 5 दिनों में 2 हज़ार फ्लाइट्स रद्द.   मुर्शिदाबाद में रखी गई \'बाबरी मस्जिद\' की नींव.   पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के भाई गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार.   CM डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में बुंदेलखंड के औद्योगिक और सामाजिक विकास को मिली नई गति.   PCC चीफ जीतू पटवारी का शिक्षा नीति पर हमला.   कांग्रेस कमेटी की पत्रकार वार्ता में नेताओं ने दिल्ली में होने वाली वोट चोरी के खिलाफ़ आवाज़ बुलंद महारैली की तैयारियों का किया विस्तार से ऐलान.   कांग्रेस विधायक ने सदन में उठाया सवाल : सरकार पर लगाए महंगी बिजली खरीद के आरोप.   छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध शिल्पकार मती हीराबाई झरेका बघेल को राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार से नवाजा,.   टॉप नक्सली कमांडर रामधेर समेत 12 माओवादी सरेंडर.   रायपुर में ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल: कई फ्लाईओवर परियोजनाओं को मिली मंज़ूरी.   CM विष्णु देव साय बोले: \'संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है भारत\'.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.  
खुलेआम बिना मान्यता के चल रहे अवैध अस्पताल सील
mungeli, Illegal hospitals ,running openly

मुंगेली । जिले के लोरमी इलाके में एक बार फिर नर्सिंग होम एक्ट का उल्लंघन करते हुए खुलेआम बिना मान्यता के चल रहे अवैध अस्पताल को प्रशासन ने सील करने कार्रवाई की है। कुछ माह पहले जिस अस्पताल में एक नवविवाहिता गर्भवती महिला की इलाज के अभाव में मौत हुई है। उसी अस्पताल का नाम बुध केयर हॉस्पिटल रखकर संचालित किया जा रहा था, जहां एक नवंबर को मस्तिष्क ज्वर झटके से पीड़ित बांधी गांव के आदिवासी समाज के 7 वर्षीय बालक धनंजय पिता ओंकार की मौत गलत इलाज करने से हुई थी। यह अस्पताल बिना लाइसेंस के चल रहा था। इसकी खबर होते ही स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान में लिया और आज बुधवार को अस्पताल को सील किया। वहीं डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है

 

लोरमी के एसडीएम अजीत पुजारी एसडीओपी माधुरी धिरही, जिला के नोडल डॉ खैरवार, बीएमओ डॉ. जीएस दाऊ सहित पुलिस, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज बुधवार को केयर अस्पताल में छापेमारी की, जहां अस्पताल में भर्ती मरीजों को सामुदायिक अस्पताल में शिफ्ट करते हुए बिना मान्यता के संचालित निजी अवैध अस्पताल को सील करने की कार्रवाई की गई है।

 

MadhyaBharat 6 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.