Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
छतरपुर में 12वीं के छात्र ने गोली मारकर की प्रिंसिपल की हत्या
chatarpur,  class 12 student ,shot and killed
छतरपुर । मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में ग्राम धमौरा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार दोपहर को दोपहर कक्षा 12वीं के एक नाबालिग छात्र ने प्रिंसिपल की स्कूल में गोली मारकर हत्या कर दी। सिर में गोली लगने से प्रिंसिपल सुरेन्द्र कुमार सक्सेना की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपित छात्र प्रिंसिपल की स्कूटी लेकर भाग निकला। पुलिस ने वारदात के दो घंटे बाद आरोपी छात्र को नौगांव से गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के अनुसार, ग्राम धमौरा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सक्सेना शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे स्कूल के बाथरूम में गए थे, तभी छात्र पीछे से पहुंचा और उसने बाथरूम में प्राचार्य को सिर में गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद छात्र उन्हीं की स्कूटी लेकर भाग गया। अचानक गोली लगने की आवाज आई थी। गोली की आवाज सुनकर स्कूल का माहौल गर्म हो गया। तभी बाथरू में जाकर देखा तो प्राचार्य का शव बाथरूम के पास पड़ी था और सिर में गोली लगी हुई थी। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अगम जैन, एएसपी विक्रम सिंह सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल को सील कर जांच पड़ताल की। घटना के बाद छात्र को पुलिस ने करीब दो घंटे बाद पकड़ लिया। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने हत्या करना स्वीकारा और कट्टा भी बरामद कर लिया गया है।


बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल ने छात्र के पिता को कई बार बुलाकर कहा था कि आपका बेटा अनुशासनहीन है। इसे संभाल लो। तब से ही वह प्रिंसिपल से नाराज था। आरोपी छात्र बीते चार दिनों से कट्टा लेकर स्कूल आ रहा था। उसने सभी को धमकाया था। उसने कहा था कि प्रिंसिपल और जिस टीचर ने मेरे परिजन से शिकायत की है, उन्हें जान से मार दूंगा। पुलिस द्वारा घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज भी निकलवाया गया। जब छात्र से कट्टे को लेकर पूछा गया तो उसने बताया कि जिससे लिया है, उसकी मौत हो गई है।


पुलिस पूछताछ में स्कूल के छात्रों ने बताया कि आरोपी स्कूल में छात्राओं पर कमेंट कर छेड़छाड़ करता था। इसकी शिकायत छात्राओं ने टीचर और प्रिंसिपल से की थी। प्रिंसिपल ने छात्र को सख्ती से समझाया था, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। इस पर प्रिंसिपल ने उसके परिजनों को स्कूल बुलाकर बेटे की शिकायत की थी। उसने टीचर के समझाने पर उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी थी।


पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि प्राचार्य की गोली मारकर हत्या की घटना सामने आई है। आरोपित छात्र को पकड़ लिया गया है। जिसने गोली मारना स्वीकारा है। घटना के पीछे और क्या कारण हो सकते हैं, इसे लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि इसकी हरकतों को लेकर प्रिंसिपल ने इसे टोका था। इसी बात से वह नाराज था। वह पहले भी हथियार लेकर स्कूल में आया है या नहीं, इसके कैरेक्टर को लेकर भी पड़ताल की जा रही है। बच्चियों से छेड़छाड़ वाले तथ्य पर भी पड़ताल कर रहे हैं।

 

MadhyaBharat 6 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.