Since: 23-09-2009

  Latest News :
वीवीपैट पर याचिका में कांग्रेस से संबंध नहीं : जयराम रमेश.   केंद्र से भेजा गया पैसा खा जाते हैं ममता की सरकार के मंत्री - पीएम मोदी.   आपका वोट तय करेगा अगली सरकार बने संविधान के सिपाही : राहुल.   कार ने सड़क किनारे सो रहे परिवार के 11 लोगों को कुचला.   बारामूला मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर.   मनी लांड्रिंग मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बढ़ी.   अमित शाह बोले- ओबीसी विरोधी पार्टी है कांग्रेस.   चुनाव ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी का बिगड़ा स्वास्थ्य हालत गंभीर.   कांग्रेस का आरोप प्रधानमंत्री मोदी असत्य कथन कर देश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं.   मुरैना में बोले मोदी- कांग्रेस विकास विरोधी है.   महुआ बीन रही महिला पर भालू ने किया हमला.   मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   छत्तीसगढ़ में दोपहर एक बजे तक तीनों सीटों पर 53.09 प्रतिशत मतदान.   भाजपा पर राहुल गांधी की \'भारत जोड़ो न्याय यात्रा\' भारी पड़ने वाली है-अलका लांबा.   बंदूक साफ करते समय चली गोली प्रधान आरक्षक की मौत.   यात्री बस की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की मौत.   प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित.   सीबीआई को पूरे राज्य में कार्रवाई करने का अधिकार अधिसूचना जारी.  
मप्र : कई जिलों में अगले 24 घंटों में बारिश के आसार
bhopal, rain expected ,next 24 hours , many districts

भोपाल। प्रदेश में तीन-चार दिन से बने सिस्टम की वजह से कई जिलों में तेज और रिमझिम बारिश हो रही है। राजधानी सहित पूरे मध्य प्रदेश में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। यह सिस्टम अगले 24 घंटे भी सक्रिय रहेगा। इसके बाद सिस्टम कमजोर हो जाएगा और गर्मी का असर बढ़ेगा। शुक्रवार को सागर, रीवा संभागों के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होगी। शेष जिलों में तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। मध्य प्रदेश में गुरुवार को सबसे अधिक 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में दर्ज किया गया।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि जम्मू-कश्मीर एवं उसके आसपास बना पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड की तरफ बढ़ गया है। उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर एक ट्रफ लाइन तमिलनाडु तक बनी हुई है। इसी चक्रवात से एक अन्य ट्रफ लाइन मेघालय तक बनी है। हालांकि पर्याप्त नमी नहीं मिलने के कारण इन तीनों मौसम प्रणालियों का विशेष प्रभाव नहीं पड़ रहा है। इस वजह से शुक्रवार से एक बार फिर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। शनिवार से प्रदेश में खंडवा, खरगोन जिलों में फिर लू चल सकती है।

इन जिलों में बारिश के आसार

प्रदेश में अगले 24 घंटों में बारिश के आसार बने हुए हैं। जबलपुर, रीवा, शहडोल, सीधी, पन्ना, अनूपपुर, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, सिंगरौली और सिवनी जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। वहीं, मालवा-निमाड़ में बादल छाए रहेंगे। हालांकि बारिश के बाद उमस भी बढ़ जाएगी। इधर, बाकी जिलों में गर्मी का असर बढ़ गया है।

MadhyaBharat 6 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.