Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कांग्रेस का आरोप प्रधानमंत्री मोदी असत्य कथन कर देश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं
bhopal, Congress alleges,  false statements

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को लेकर दिये गये बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि मोदी जी 1985 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने इन हेरीटेज कानून को स्टेट प्रापर्टी के तहत आते थे उनको कर और प्रापर्टी टैक्स से मुक्त किया था, तत्कालीन भाजपा नेता यशवंत सिन्हा और जयंत सिन्हा ने इसका समर्थन किया था।

मुकेश नायक ने कहा कि मोदी जी असत्य कथन कर रहे है कि राजीव गांधी ने इंदिरा गांधी की प्रापर्टी को हड्पने के लिए कानून बनाया, पीएम मोदी बताये कि कौन सी प्रापर्टी इंदिरा गांधी, राजीव गांधी के पास चली गई, उनके पास निजी घर भी नहीं है आनंद भवन जिस घर में पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्म हुआ, पले-बड़े, जो हजारों करोड़ की प्रापर्टी है उसे दान में दिया और वह आज देश की प्रापर्टी है, निजी प्रापर्टी नहीं है। हमारे गांधीवादी नेता विनोभा भावे, जिन्होंने पूरे देश में पद यात्रा की थी, भूदान यज्ञ किया था और उसके तहत कांग्रेस नेताओं और इस देश के किसानों ने हजारों एकड़ जमीन दान में दी है। कांग्रेस नेताओं ने दिया है, लिया नहीं है। मोदी जी असत्य कथन कर देश की जनता को भ्रमित कर रहे है।

 

मुकेश नायक ने कहा कि मोदी जी 25-30 साल पहले की बात क्यों कर रहे हैं। 18 साल पहले डॉ. मनमोहन सिंह ने ये कहा था, वो कहा था, इन हेरीटेज कानून 1985 कानून बना था। मोदी जी आप अपने 10 साल का रिपोर्ट कार्ड देश की जनता के सामने रखिये, कि कितनी महंगाई बढ़ी, कितनी बेरोजगारी बढ़ी और देश कितना पीछे चला गया, कितनी घुटन और बेचेनी भारत के नौजवानों में है, इन तमाम बातों पर पर्दा डालने के लिए ध्यान हटाने के लिए आप 30-40 साल पुराने गढ़े मुर्दे उखाड़ रहे हैं और देश की जतना को भ्रमित कर रहे हैं असत्य कथन कर रहे हैं।

MadhyaBharat 25 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.