Since: 23-09-2009

  Latest News :
वीवीपैट पर याचिका में कांग्रेस से संबंध नहीं : जयराम रमेश.   केंद्र से भेजा गया पैसा खा जाते हैं ममता की सरकार के मंत्री - पीएम मोदी.   आपका वोट तय करेगा अगली सरकार बने संविधान के सिपाही : राहुल.   कार ने सड़क किनारे सो रहे परिवार के 11 लोगों को कुचला.   बारामूला मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर.   मनी लांड्रिंग मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बढ़ी.   अमित शाह बोले- ओबीसी विरोधी पार्टी है कांग्रेस.   चुनाव ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी का बिगड़ा स्वास्थ्य हालत गंभीर.   कांग्रेस का आरोप प्रधानमंत्री मोदी असत्य कथन कर देश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं.   मुरैना में बोले मोदी- कांग्रेस विकास विरोधी है.   महुआ बीन रही महिला पर भालू ने किया हमला.   मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   छत्तीसगढ़ में दोपहर एक बजे तक तीनों सीटों पर 53.09 प्रतिशत मतदान.   भाजपा पर राहुल गांधी की \'भारत जोड़ो न्याय यात्रा\' भारी पड़ने वाली है-अलका लांबा.   बंदूक साफ करते समय चली गोली प्रधान आरक्षक की मौत.   यात्री बस की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की मौत.   प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित.   सीबीआई को पूरे राज्य में कार्रवाई करने का अधिकार अधिसूचना जारी.  
राजधानी रायपुर में मशीनों से साफ़ होंगे तालाब
राजधानी रायपुर में मशीनों से साफ़ होंगे तालाब

तालाबों को साफ करने निगम ने बढ़ाया कदम 

राजधानी रायपुर  तालाबों की सफाई मशीन से कराई जाएगी। आपको बता दें तालाबों की हालत ठीक नहीं है।  तालाब जलकुंभी और खरपतवार से पटे हुए है।लेकिन अब  नगर निगम पोंड क्लीनर और बीड हार्वेस्टर मशीन खरीदने की तैयारी कर रहा है। इससे तालाबों की सफाई नियमित तौर पर होगी और मशीन नगर निगम को बार-बार खर्च नहीं करना पड़ेगा। जानकारी के मुताबिक़ मशीन की खरीदी के बाद अगले दस साल तक तालाबों की सफाई बेहतर ढंग से होती रहेगी। जलकुंभी साफ करने के साथ तालाबों में पानी रीचार्ज के भी उपाय किए जाएंगे।कैचमेंट एरिया के आसपास अतिक्रमण को रोकने के साथ पुराने कब्ज भी हटाए जाएंगे। तालाबों को पुनर्जीवित करने के लिए निगम बड़े पैमाने पर अभियान चलाएगा। अधिकांश तालाबों में सौंदर्यीकरण के काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन उनके पानी को बचाने और साफ करने को लेकर सरकारी स्तर पर कोई बड़ा प्लान अब तक नहीं बन पाया है।तालाबों के सुंदरीकरण पर  निगम और स्मार्ट सिटी मिलकर 70 करोड़ रुपए से ज्यादा के प्लान पर काम कर रहे हैं।  नगर निगम को कई  कंपनियां अपनी-अपनी मशीनों की खासियत की जानकारी देंगी। खरीदी के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। ओपन टेंडर में सभी कंपनियां हिस्सा ले सकेंगी। बताया जा रहा है की इन मशीनों के आने से कम समय में अधिक सफाई की जा सकेगी।  मशीनों से कई तालाबों को साफ और स्वच्छ किया जा सकेगा। a

MadhyaBharat 29 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.