Since: 23-09-2009

  Latest News :
वीवीपैट पर याचिका में कांग्रेस से संबंध नहीं : जयराम रमेश.   केंद्र से भेजा गया पैसा खा जाते हैं ममता की सरकार के मंत्री - पीएम मोदी.   आपका वोट तय करेगा अगली सरकार बने संविधान के सिपाही : राहुल.   कार ने सड़क किनारे सो रहे परिवार के 11 लोगों को कुचला.   बारामूला मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर.   मनी लांड्रिंग मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बढ़ी.   अमित शाह बोले- ओबीसी विरोधी पार्टी है कांग्रेस.   चुनाव ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी का बिगड़ा स्वास्थ्य हालत गंभीर.   कांग्रेस का आरोप प्रधानमंत्री मोदी असत्य कथन कर देश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं.   मुरैना में बोले मोदी- कांग्रेस विकास विरोधी है.   महुआ बीन रही महिला पर भालू ने किया हमला.   मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   छत्तीसगढ़ में दोपहर एक बजे तक तीनों सीटों पर 53.09 प्रतिशत मतदान.   भाजपा पर राहुल गांधी की \'भारत जोड़ो न्याय यात्रा\' भारी पड़ने वाली है-अलका लांबा.   बंदूक साफ करते समय चली गोली प्रधान आरक्षक की मौत.   यात्री बस की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की मौत.   प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित.   सीबीआई को पूरे राज्य में कार्रवाई करने का अधिकार अधिसूचना जारी.  
18 साल से अधिक उम्र वालों को कोरोनारोधी टीके
18 साल से अधिक उम्र वालों को कोरोनारोधी टीके

 

भोपाल में करीब 18 लाख लोगों को लगेगी सतर्कता डोज 

 

भोपाल में शुक्रवार से 75 केंद्रों में 18 साल से अधिक उम्र वालों को कोरोनारोधी टीके की  डोज लगाने की शुरुआत होगी। भोपाल में करीब 18 लाख लोगों को सतर्कता डोज लगाई जानी है। टीका एम्स, जेपी, हमीदिया, सरकारी आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी कालेज के अलावा गैस राहत अस्पताल में लगेगा । कोलार और गांधी नगर सीएचसी और अन्य पीएचससी में भी टीका लगाया जाएगा। सतर्कता डोज लगाने का अभियान 25 सितंबर तक चलेगा।  भोपाल में लगभग 19 लाख लोग 18 साल से ऊपर के हैं। जिसमे  एक लाख को सतर्कता डोज लग चुकी है। बाकी को इस अभियान में यह डोज लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी जिले में 40 हजार डोज उपलब्ध हैं। इनमें कोवैक्सीन, कोविशील्ड और कार्बेवैक्स शामिल है। बताया जा रहा है  कि आनलाइन और आफलाइन दोनों तरह के हितग्राहियों को टीका लगाया जाएगा। हालांकि पहले दिन आनलाइन स्लाट कुछ केंद्रों के लिए ही शुरू हो पाया है। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार से सभी केंद्रों के लिए आनलाइन पूरे समय करने की सुविधा रहेगी। आपको बता दे दोनों डोज लगवाने वाले 18 से 44 साल वाले हैं। 13 लाख 45 से 59 साल वाले हैं।  4 लाख 60 साल से ऊपर वाले  हैं।  भोपाल में सीएचसी. बैरसिया, पी.एच.सी. (नजीराबाद, रूनाहा, धमर्रा, गुनगा, ललरिया), सी.एच.सी. गांधीनगर, पी.एच.सी. (फंदा तूमडा, रातीबड़), इंटखेड़ी उप.स्व. कें. पिपलियाबाज खां, सी.आर.पी.एफ. बंगरसिया अस्पताल, सी.एच.सी. कोलार, पी.एच.सी. मिसरोद, एल. एन. नर्सिंग कॉलेज, शा.पं. खुशीलाल आयुर्वेद म.वि., शा. होम्योपैथी मेडी कॉलेज, शा. यूनानी मेडी. कॉलेज, सिविल अस्पताल बैरागढ, सिविल डिस्पेंसरी अहमदाबाद, सेवा सदन, मिलेट्री हास्पिटल, मिलेट्री योद्धा स्थल, हमीदिया हास्पिटल, इंदिरा गांधी चिकित्सालय गैस राहत सुल्तानिया जनाना चिकित्सालय, खान शाकिर अली चिकि गै.रा.. मास्टरलाल सिंह चिकि, गै.रा., बी.एम.एच.आर.सी. यूनिट -3, संजीवनी क्लीनिक कबाडखाना, लेडी भोर सेंटर, कमला नेहरू अस्पताल गै.रा.यू.पी.एच.सी. अशोका गार्डन, कैलाश नाथ काटजू चिकित्सालय, यू.पी.एच.सी. कोटरा सुल्तानाबाद, सिविल डिस्पेंसरी कमलानगर कोटरा सुल्तानाबाद, मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक नीलवड, सिविल डिस्पेंसरी 25 वी बटालियन, मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक बाणगंगा, सिविल डिस्पेंसरी प्रोफेसर कालोनी, प्रोतिमा मलिक पुलिस हास्पिटल, पल्मोनरी हास्पिटल जांहगीराबाद, सिविल डिस्पेंसरी. रूकमाबाई, आर.डी. मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज नीलबड, सिविल डिस्पेंसरी 1100 क्वाटर, यू.पी. एस.सी. सांईबाबा, सि.डि. पंचशील नगर मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक बाबा नगर, मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक प्रियदर्शनी नगर, मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक लक्ष्मण नगर सिविल डिस्पेंसरी बागसेवनियां, यू.पी.एच.सी. बरखेड़ा पठानी सिविल डिस्पेंसरी पिपलानी. यू.पी.एच.सी. गुलाबी नगर एम्स, हबीबगंज रेल्वे डिस्पेंसरी, कस्तूरबा चिकित्सालय बी.एच.ई.एल. बी.ए.ई.एल. पिपलानी डिस्पेंसरी, बी.एच.ई.एल. गोविंदपुरा डिस्पेंसरी, केरियर नर्सिंग कॉलेज, सिविल डिस्पेंसरी आनंदनगर, ई.एस.आई. चिकित्सालय सोनागिरी, सि.डि. गोविंदपुरा, एम.पी.ई.बी. डिस्पेंसरी, मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक ओल्ड सुभाष नगर, यू.पी.एच.सी. खजूरीकलां, जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय गै.रा, यू.पी.एच.सी. कोलुआ, बी.एम.एच.आर.सी., पीपुल्स नर्सिंग कॉलेज, रेल्वे चिकित्सालय, मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक में लगेगा टीका। 

MadhyaBharat 15 July 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.