Since: 23-09-2009

  Latest News :
वीवीपैट पर याचिका में कांग्रेस से संबंध नहीं : जयराम रमेश.   केंद्र से भेजा गया पैसा खा जाते हैं ममता की सरकार के मंत्री - पीएम मोदी.   आपका वोट तय करेगा अगली सरकार बने संविधान के सिपाही : राहुल.   कार ने सड़क किनारे सो रहे परिवार के 11 लोगों को कुचला.   बारामूला मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर.   मनी लांड्रिंग मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बढ़ी.   अमित शाह बोले- ओबीसी विरोधी पार्टी है कांग्रेस.   चुनाव ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी का बिगड़ा स्वास्थ्य हालत गंभीर.   कांग्रेस का आरोप प्रधानमंत्री मोदी असत्य कथन कर देश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं.   मुरैना में बोले मोदी- कांग्रेस विकास विरोधी है.   महुआ बीन रही महिला पर भालू ने किया हमला.   मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   छत्तीसगढ़ में दोपहर एक बजे तक तीनों सीटों पर 53.09 प्रतिशत मतदान.   भाजपा पर राहुल गांधी की \'भारत जोड़ो न्याय यात्रा\' भारी पड़ने वाली है-अलका लांबा.   बंदूक साफ करते समय चली गोली प्रधान आरक्षक की मौत.   यात्री बस की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की मौत.   प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित.   सीबीआई को पूरे राज्य में कार्रवाई करने का अधिकार अधिसूचना जारी.  
छत्तीसगढ़ में 12 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई
छत्तीसगढ़ में 12 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई

रायपुर, कोरबा, कोरिया , सूरजपुर में कम वर्षा 

 

छत्तीसगढ़ में  बीते कुछ दिनों से लगातार वर्षा हो रही है। जिसके चलते नदी नाले उफान पर हैं।  प्रदेश में अब तक सामान्य से 12 प्रतिशत अधिक वर्षा हो चुकी है। रायपुर जिले में सामान्य से 26, कोरबा व कोरिया में 20 व 45 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को लगातार वर्षा जारी रहेगी। अनवरत हो रही वर्षा के चलते तापमानों में गिरावट आई है, जिससे मौसम में ठंडकता बढ़ी है।रायपुर, कोरबा, कोरिया और सूरजपुर में सामान्य से कम वर्षा हुई है। एक जून से 18 जुलाई तक प्रदेश में 456.1 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 12 फीसद अधिक है। रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस गिरकर 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रविवार को दिनभर हुई वर्षा के बाद सोमवार को मौसम सामान्य रहा। सुबह से ही बादल छाए रहे। बीच-बीच में हल्की वर्षा भी हुई।पखांजूर में 15 सेमी, धमतरी में 14 सेमी, बीजापुर में 12 सेमी, मानपुर में 10 सेमी, मोहला में 9 सेमी, गुरुर-मगरलोड में आठ सेमी, नारायणपुर-बालोद में सात सेमी वर्षा दर्ज की गई है। वहीं भारी बारिश के चलते ककई जगह घटनाएं भी हुई हैं। लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। नदी नाले उफान पर है। 

 

MadhyaBharat 19 July 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.