Since: 23-09-2009

  Latest News :
वीवीपैट पर याचिका में कांग्रेस से संबंध नहीं : जयराम रमेश.   केंद्र से भेजा गया पैसा खा जाते हैं ममता की सरकार के मंत्री - पीएम मोदी.   आपका वोट तय करेगा अगली सरकार बने संविधान के सिपाही : राहुल.   कार ने सड़क किनारे सो रहे परिवार के 11 लोगों को कुचला.   बारामूला मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर.   मनी लांड्रिंग मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बढ़ी.   कांग्रेस का आरोप प्रधानमंत्री मोदी असत्य कथन कर देश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं.   मुरैना में बोले मोदी- कांग्रेस विकास विरोधी है.   महुआ बीन रही महिला पर भालू ने किया हमला.   मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   महू से रेस्क्यू कर लाए जा रहे घायल तेंदुए ने रास्ते में तोड़ा दम.   कांग्रेस ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन: मोदी.   बंदूक साफ करते समय चली गोली प्रधान आरक्षक की मौत.   यात्री बस की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की मौत.   प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित.   सीबीआई को पूरे राज्य में कार्रवाई करने का अधिकार अधिसूचना जारी.   यात्री बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 12 यात्री घायल.   नक्सल गश्त पर निकले जवान के बंदूक से दुर्घटनावश चली गोली.  
'महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना' का शुभारंभ

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांधी जयंती के अवसर पर किया शुभारंभ 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गांधी जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना 'महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना' के शुभारंभ और विभिन्न जिलों में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री और छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री निवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित कार्यक्रम में गृहमंत्री  ताम्रध्वज साहू, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविंद्र चौबे, वनमंत्री  मोहम्मद अकबर, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिल भेंड़िया, संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय ,राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत राजे रामसुंदर दास, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष  राम गोपाल अग्रवाल,मुख्यमंत्री के सलाहकार  प्रदीप शर्मा उपस्थित हैं। राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के चयनित गौठानों को आजीविका के केन्द्र के रूप में विकसित करने के लिए वहां महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क बनाए जा रहे हैं। इन पार्कों को ग्रामीण उत्पादन एवं सेवा केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के प्रत्येक विकासखण्ड में दो रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बनेंगे। चालू वित्तीय वर्ष के बजट में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के लिए 600 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। प्रदेश में गौठनों को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्रथम चरण में 300 रूरल इंडस्ट्रियल पार्क विकसित किए जा रहे हैं। गौठनों में वर्मीकम्पोस्ट, मुर्गी पालन, बकरी पालन, कृषि उत्पादों और वनोपजों के प्रसंस्करण के कार्य किया जा रहे हैं। इन गतिविधियों में बड़ी संख्या में स्वसहायता समूह की महिलाओं और युवाओं को रोजगार और आय के अवसर मिल रहे हैं। प्रथम चरण में प्रत्येक विकासखण्ड में 2 रीपा स्थापित किये जायेंगे।

MadhyaBharat 2 October 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.