Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
नक्सल गश्त पर निकले जवान के बंदूक से दुर्घटनावश चली गोली
dantewada,  soldier , Naxal patrol accidentally

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के थाना बारसूर क्षेत्रान्तर्गत हांदावाडा, हितावड़ा क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर सीमावर्ती इलाके में नक्सल गश्त सर्चिंग के दौरान दुर्घटनावश गोली चलने से डीआरजी का एक जवान आरक्षक जोगराज कर्मा बलिदान हो गया, जबकि एक जवान आरक्षक परसूराम अलामी घायल हो गया है।

दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि, बुधवार की रात में जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान ये घटना हुई है, किस जवान की बंदूक से गोली चली, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। जवान अब भी नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन पर हैं, लौटने के बाद ही जानकारी मिल पाएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती इलाके हांदावाडा, हितावड़ा में डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स दंतेवाड़ा की संयुक्त टीम नक्सल गश्त सर्चिंग अभियान में निकली थी। नक्सल गश्त सर्चिंग के दौरान बुधवार रात लगभग 11 बजे दुर्घटनावश गोली चलने से डीआरजी दंतेवाड़ा के आरक्षक जोगराज कर्मा और आरक्षक परसूराम अलामी घायल हो गए। घायल जवान आरक्षक जोगराज कर्मा की अत्याधिक रक्त स्त्राव हो जाने से उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। वहीं घायल आरक्षक परसूराम अलामी का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रायपुर रवाना किया गया।

 

उल्लेखनिय है कि इससे पहले चरण के मतदान के दौरान उसूर इलाके में मतदान केंद्र से 500 मीटर दूर अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर (यूबीजीएल) का सेल फटने से सीआरपीएफ जवान देवेंद्र कुमार सेठिया बलिदान हो गया था। उन्हें घायल अवस्था में जगदलपुर लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

MadhyaBharat 25 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.