Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
महू से रेस्क्यू कर लाए जा रहे घायल तेंदुए ने रास्ते में तोड़ा दम
indore,  injured leopard , Mhow died

इंदौर। महू के पास से रेस्क्यू कर इंदौर जू लाए जा रहे घायल तेंदुए की बुधवार दोपहर रास्ते में ही मौत हो गई। उसे बेहोशी की हालत में इंदौर जू लाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

 

इंदौर जू प्रभारी डॉ. उत्तम यादव का कहना है कि तेंदुए को आपसी संघर्ष के कारण सिर और पैर में चोटें आई थीं। उसके शरीर पर जो घाव थे, वो सात से आठ दिन पुराने हैं लेकिन गंभीर होने के कारण उनमें कीड़े पड़ गए थे। विशेषकर उसके सिर पर जो घाव था, उसे वह चाट कर साफ नहीं कर पा रहा था। इस कारण वह बीमार और कमजोर होता चला गया। मृत तेंदुए के पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार कराया जा रहा है।

 

गौरतलब है कि महू के पास जानापाव में मंगलवार को ग्रामीणों ने एक तेंदुए को देखा था जो लंगड़ाकर चल रहा था। ग्रामीणों ने जब उसका वीडियो शेयर किया तो वन विभाग को पता चला कि तेंदुआ घायल है। उसके पैर में चोट होने से चलने में दिक्कत हो रही थी। इसके चलते जब उसकी सर्चिंग की गई तो वह उसी क्षेत्र में बुधवार को मिल गया। विशेषज्ञों की सलाह पर उसे रेस्क्यू करने के प्रयास शुरू किए गए। बुधवार दोपहर में जैसे ही तेंदुआ ट्रेस हुआ उसे ट्रेंकुलाइज करने के लिए शॉट गन से पोजिशन ली जा रही थी, तभी उसने वनकर्मी सोहनलाल पर झपट्टा मारकर घायल कर दिया। सोहन के हाथ में तेंदुए के दांत लग गए। हालांकि, तेंदुए को बेहोश कर लिया गया लेकिन इंदौर जू लाते समय उसकी मौत हो गई।

MadhyaBharat 24 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.