Since: 23-09-2009

  Latest News :
वीवीपैट पर याचिका में कांग्रेस से संबंध नहीं : जयराम रमेश.   केंद्र से भेजा गया पैसा खा जाते हैं ममता की सरकार के मंत्री - पीएम मोदी.   आपका वोट तय करेगा अगली सरकार बने संविधान के सिपाही : राहुल.   कार ने सड़क किनारे सो रहे परिवार के 11 लोगों को कुचला.   बारामूला मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर.   मनी लांड्रिंग मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बढ़ी.   अमित शाह बोले- ओबीसी विरोधी पार्टी है कांग्रेस.   चुनाव ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी का बिगड़ा स्वास्थ्य हालत गंभीर.   कांग्रेस का आरोप प्रधानमंत्री मोदी असत्य कथन कर देश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं.   मुरैना में बोले मोदी- कांग्रेस विकास विरोधी है.   महुआ बीन रही महिला पर भालू ने किया हमला.   मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   छत्तीसगढ़ में दोपहर एक बजे तक तीनों सीटों पर 53.09 प्रतिशत मतदान.   भाजपा पर राहुल गांधी की \'भारत जोड़ो न्याय यात्रा\' भारी पड़ने वाली है-अलका लांबा.   बंदूक साफ करते समय चली गोली प्रधान आरक्षक की मौत.   यात्री बस की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की मौत.   प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित.   सीबीआई को पूरे राज्य में कार्रवाई करने का अधिकार अधिसूचना जारी.  
बड़े लोगों की बजाए अब बेटियों के नाम पर होंगी प्रदेश की सड़कें - सीएम
बड़े लोगों की बजाए अब बेटियों के नाम पर होंगी प्रदेश की सड़कें - सीएम

 

सभी जिलों में विकसित किए जाएंगे "लाड़ली लक्ष्मी पथ"

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बड़े लोगों के नाम पर सड़क का नाम रखने की परंपरा पुरानी है। देश दुनिया में आज पहली बार बेटियों के नाम पर किसी मार्ग का नामकरण किया जा रहा है। भोपाल में भारत माता चौराहे से पॉलिटेक्निक चौराहे तक का मार्ग जो अभी स्मार्ट सिटी सड़क से जाना जाता है, अब "लाड़ली लक्ष्मी पथ" के रूप में जाना जाएगा। मुख्यमंत्री  चौहान भारत माता चौराहे पर "लाड़ली लक्ष्मी पथ" लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि बेटियों के सम्मान से बड़ा कोई दूसरा सम्मान नहीं है। हमने तय किया है कि प्रदेश के सभी 52 जिलों में "लाड़ली लक्ष्मी पथ" विकसित किए जाएंगे। इन पथ के दोनों ओर बालिकाओं और महिलाओं के कल्याण एवं उन्नति के लिए संचालित योजनाओं, महिला सशक्तिकरण से संबंधित जानकारियाँ प्रदर्शित की जाएंगी। इससे माँ-बहन, बेटियाँ और समाज जागरूक होगा। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना का क्रियान्वयन मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण काम रहा है। बेटियाँ सक्षम हों, प्रसन्न रहें और अपने जीवन में उपलब्धियाँ अर्जित करें, यही मेरी कामना है।

मुख्यमंत्री  चौहान ने कार्यक्रम में शामिल लाड़ली लक्ष्मियों का पुष्प-वर्षा कर अभिवादन किया और उन्हें आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री  चौहान के साथ लाड़ली लक्ष्मियों ने सेल्फी भी ली। शहडोल से आई लाड़ली लक्ष्मी अवनि श्रीवास्तव ने बताया कि योजना से मिली राशि से उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिली है। अवनि वर्तमान में बीसीए का कोर्स कर रही हैं। अवनि ने लाड़ली लक्ष्मियों के पोषण, शिक्षण और केरियर का ध्यान रखने के लिए मुख्यमंत्री  चौहान का आभार माना।

 

MadhyaBharat 2 November 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.