Since: 23-09-2009

  Latest News :
जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   यूथ एंड धर्म-2026’ 30 नवंबर को, वंदे मातरम् और युवा विमर्श पर होगा मंथन.   फार्मेसी सेवा है, सिर्फ व्यापार नहीं, बिना पर्चे एंटीबायोटिक न दें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   उज्जैन में बनेगा डीप टेक पार्क, भोपाल में शुरू हुई 10 लाख साल पुरानी धरोहरों की जांच वाली लैब.   कैबिनेट के बड़े फैसले, विकास और जनकल्याण पर 7 हजार करोड़ से ज्यादा की मुहर.   ललितपुर में दिग्विजय की यात्रा को मिला सपा का साथ, चंद्रपाल यादव चले साथ-साथ.   पंचायतों में खरीदी घोटाले की जांच कराओ, जीतू पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.   डायल-112 जवानों ने एक सप्ताह में 9 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को परिजनों से मिलाया, 35 घायलों को पहुंचाया अस्पताल.   अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन.  
बीजेपी विधायक से टीआई ने की बदतमीज़ी
बीजेपी विधायक से टीआई ने की बदतमीज़ी

छतरपुर में चंदला बीजेपी के दलित विधायक राजेश प्रजापति के साथ लवकुशनगर थाना प्रभारी हेमंत नायक द्वारा दुर्व्यवहार किया गया। जिसके बाद एसपी सचिन शर्मा ने थाना प्रभारी हेमंत नायक को लाईन अटैच कर दिया है। ज़रा देखिये किस तरह टीआई विधायक राजेश प्रजापति के साथ बदतमीज़ी कर रहे हैं। दरअसल मामला विधायक के मुडेरी गांव का था। जहां एक महिला के साथ छेड़छाड़ की गई थी। और उसके पति के साथ मारपीट भी की गई। जिसकी शिकायत लेकर दोनों दंपत्ति ठाणे पहुंचे थे। लेकिन जब चार घंटे तक उनकी शिकायत नहीं लिखी गई।  तब विधायक को इसकी जानकारी लगी। और वे  थाने में महिला की शिकायत न लिखने की वजह पूछने आ गये। लेकिन जब उनकी भी बात थाना प्रभारी ने नहीं सुनी तो वह थाने के गेट पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गये। विधायक के धरने पर बैठे होने की सूचना टीआई को लगी।  तो वह थाने में आये और तैस में आकर अपना आपा खो बैठे और विधायक से बदतमीजी करने लगे। जिसके बाद विधायक रात तीन बजे तक थाने में बैठे रहे और टी आई के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। और विधायक के धरने पर बैठे होने की बात जैसे ही बीजेपी के नेताओं को पता चली। तो बड़ामलहरा विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी समेत  दर्जनों कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गये। और विधायक के साथ हुई बदतमीजी पर टीआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। तब एस पी सचिन शर्मा धरना दे रहे विधायक के पास पहुंचे,और विधायक की मांग पर टीआई हेमंत शर्मा को उन्होंने लाईन अटैच कर दिया। और उनके खिलाफ जांच की बात करते हुए विधायक का धरना समाप्त करवाया। 

 

MadhyaBharat 13 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.